फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2021: इन 4 आसनों से तेजी से होगी रिकवरी, बीमारी होगी छूमंतर

Mon, 14 Jun 2021 05:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : iStock
कोरोना वायरस महामारी ने एक बात तो हर किसी को सीखा दी कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति कितना चिंतित रहना चाहिए। भारत में कोरोना वायरस की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया। एक तरफ लाखों की संख्या में हर दिन संक्रमित सामने आने लगे, तो वहीं दूसरी तरफ मरने वालों की संख्या भी हर किसी को डराने लगी। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने लगे, और कई तरह के काढ़ों का सेवन करने लगे, कई दवाएं लेने लगे आदि। लेकिन कुछ लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए योग किया, ताकि उनकी इम्यूनिटी मजबूत रह सके। यही नहीं, जो लोग कोरोना के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं, उन्हें भी तेजी से रिकवर होने में योग से फायदा मिल रहा है। तो चलिए आपको ऐसे चार प्राणायम के बारे में बताते हैं, जो कोरोना से जल्दी रिकवर होने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 प्रोनिंग प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ये 4 प्राणायाम करें:

प्रोनिंग
  • विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल घट रहा है, तो घबराना नहीं चाहिए। वहीं, अस्पताल जाने से पहले प्रोनिंग करें। आपको करना ये है कि घर पर ही पेट के बल लेटना है और फिर गहरी लंबी सांस लेनी है। इसमें आपको प्रोनिंग पोजिशन में लेटना है, ऐसा करने से फेफड़े सुचारू रूप से काम करने लगते हैं। थोड़े-थोड़े समय बाद पेट के बल जरूर लेटना चाहिए। इससे सांस लेने का फ्लो ठीक रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : istock
अनुलोम-विलोम
  • ऑक्सीजन के लेवल को ठीक करने के लिए इस प्राणायम को किया जा सकता है। इसमें आपको अपनी नाक के एक नथुने को दबाकर रखना है, और दूसरे से सांस छोड़नी है। इसके बाद जिस नथुने से सांस छोड़ी उसी से वापस सांस लेनी होती है। इसी तरह नाक के दोनों नथुनों से आपको ये करना है। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

4 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 साई कोच सुधीर सिंह - फोटो : amar ujala
साई
  • इसमें आपको पहले अपनी नाक के अंदर ज्यादा से ज्यादा सांस भरनी है, और इसके बाद इसे छोड़ना है और इस दौरान एक पाउट (होठों को सिकोड़कर एक चोंच बनान) बनाना है। इसके बाद थोड़ी हा की आवाज के साथ सांस को बाहर छोड़ना है। इसको दिन में 5 से 6 बार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : istock
कपालभाति
  • कपालभाति करने से भी हमारे शरीर को काफी लाभ मिलता है। इसके लिए आपको पहले लंबी गहरी सांस अंदर लेनी होती है, फिर धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ना होता है। जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं या जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं उन्हें ध्यान देना चाहिए कि सांस छोड़ते समय उन्हें किसी तरह का दबाव महसूस न हो, क्योंकि अगर ऐसा हो रहा है तो फिर आपको कपालभाति नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें