fighter plane pilot
ये तीन महिलाएं बनीं देश की पहली फाइटर प्लेन पायलट
18 जून 2016, यह वही दिन था जब इन तीन जांबाजों को देश के नभ को सुरक्षित रखने का जिम्मा सौंप दिया गया था। इसी के साथ, बिहार के बेगूसराय की भावना कंठ, मध्यप्रदेश के रीवा की अवनी चतुर्वेदी और वडोदरा की मोहना सिंह पहली बार वायुसेना में बतौर फाइटर प्लेन पायलट कमीशन हो गईं। ये तीन महिलाएं देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन चुकी हैं।