फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: 'फाइव स्टार होटल' है भारत की ये लग्जरी ट्रेन, मिलती हैं गजब की सुविधाएं, किराया भी जान लीजिए

Sun, 26 Sep 2021 02:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोल्डन चैरिएट ट्रेन के अंदर का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
आपने ट्रेनों में तो कई बार सफर किया होगा। तो आपको पता होगा कि दुरंतो, शताब्दी और राजधानी को लग्जरी ट्रेन माना जाता है। लेकिन क्या आपको भारत में चलने वाली उस खास ट्रेन के बारे में पता है, जिसमें सफर करने वाले यात्रियों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस ट्रेन की भव्यता देखते ही बनती है। इस ट्रेन को गोल्डन चैरिएट यानी 'स्वर्ण रथ' के नाम से जाना जाता है। यह ट्रेन शाही ठाठ बाट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। साल 2013 में इस ट्रेन को 'एशिया का अग्रणी लक्जरी ट्रेन' का पुरस्कार मिल चुका है। साल 2008 में इस ट्रेन की शुरुआत कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने की थी। 21 डिब्बों वाली इस लग्जरी ट्रेन में 19 कोच और दो रेस्टोरेंट कोच मौजूद हैं। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री खुद को किसी राजा-महाराजा से कम नहीं समझते और समझें भी क्यों न। इस ट्रेन का किराया ही इतना है कि इसमें सफर करना एक आम आदमी के बस की बात नहीं है। आइए जानते हैं इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं और इसके किराये के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
गोल्डन चैरिएट ट्रेन के अंदर का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
इस लग्जरी ट्रेन में कुल 44 एयर कंडीशंड केबिन हैं, जिसमें 26 ट्वीन बेड केबिन, 17 डबल बेड केबिन और फिजिकली चैलेंज्ड कैबिन है और प्रत्येक केबिन में वैनिटी डेस्क, एलसीडी टीवी, इलेक्ट्रिक सॉकेट और अलमारी की सुविधा भी दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
गोल्डन चैरिएट ट्रेन के अंदर का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
इस गोल्डन चैरिएट ट्रेन में 11 सलून भी हैं, जहां यात्री आराम से अपने बाल बनवा सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, यात्रियों के लिए ट्रेन में ही जिम और पारंपरिक मसाज रूम की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा पूरी ट्रेन वाई-फाई की सुविधा से युक्त है। खाने के लिए ट्रेन के अंदर ही दो बेहतरीन रेस्टोरेंट हैं, जहां यात्री शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।  

4 of 5
गोल्डन चैरिएट ट्रेन के अंदर का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
अगर इस लग्जरी ट्रेन में इतनी सारी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल रही हैं, तो जाहिर है कि इसका किराया भी वर्ल्ड क्लास ही होगा। गोल्डन चैरिएट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस ट्रेन के डीलक्स केबिन के लिए एक टिकट की कीमत 3,20,130 रुपये रखी गई है। हालांकि समय के साथ इसमें बदलाव होता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्डन चैरिएट ट्रेन - फोटो : iStock
यह लग्जरी ट्रेन अलग-अलग प्रकार के टूर पैकेज देती है, जिसमें यात्रियों को बंगलुरु, मैसूर, हम्पी, वेल्लूर, काबिनी, बदामी और गोवा के भव्य और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण फिलहाल इस ट्रेन को जनवरी 2022 तक के लिए रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें