बीती रात पटाखों के बैन होने के बावजूद देशभर में उसे बड़े पैमाने पर फोड़ा गया। इस कारण दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आज की सुबह का AQI 1000 की संख्या को भी पार कर गया। ऐसे में बाहर निकलना काफी खतरनाक है। दुनिया भर में वायु प्रदूषण के कारण हर साल 16 लाख से भी ज्यादा मौतें हो रही हैं। वहीं बीते कुछ सालों में भारत में एयर पॉल्यूशन से हो रही मृत्यु के आंकड़ों में भी वृद्धि देखने को मिली है। भारत में इसका सबसे बुरा असर छोटे बच्चों और बूढ़ों पर पड़ा है। वायु प्रदूषण के कारण मरने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा संख्या इन्हीं की है। इसके चलते लोगों की जीवन प्रत्याशा दर में भी कमी आ रही है। भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इस कारण आने वाले समय में प्रदूषण की मात्रा में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में हमें स्वच्छ और साफ वायु में रहना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने घरों के भीतर की वायु को स्वच्छ और साफ रख सकते हैं।