अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
बाइडेन ने साल 2017 में डेलावेयर में 2.7 मिलियन डॉलर का एक आलीशान घर खरीदा था। ये घर तीन मंजिला है और इसमें छह बेडरूम और एक आउटडोर किचन भी है, और साथ ही इस घर से अटलांटिक महासागर का नजारा भी दिखता है। बाइडेन के पास सरकारी पेंशन के रूप में लगभग एक मिलियन डॉलर हैं। वहीं, बतौर प्रोफेसर उन्होंने 540,000 मिलियन डॉलर कमाए हैं। जो बाइडेन अपनी एक स्पीच यानी भाषण का 100,000 लाख डॉलर लेते हैं। सितंबर 2020 में बाइडेन ने डैक्स रिटर्न जारी किया था, जिसके मुताबिक उन्होंने और उनकी पत्नी ने 346,000 डॉलर टैक्स दिया था, और ये टैक्स लगभग 985,000 डॉलर की आय पर था।