फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजमाएं ये टिप्स

Fri, 17 Feb 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
खुजली
अक्सर डॉक्टर आंखों को खुजलाने और मलने को मना करते हैं। लेकिन उस समय का क्या जब अचानक ही आंखों में बहुत तेज खुजली होने लगे? ऐसे में हाथ खुद-ब-खुद आंखों पर चला ही जाता है जिस वजह से वह लाल हो जाती हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या रहती है तो ये टिप्स आपके काम के हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजामाएं ये टिप्स

2 of 7
खुजली
- खुजली होने पर बर्फ या ठंडे पानी से आंखों की सिकाई करें। मुलायम कपड़े को गीले पानी में भिगोकर आंखों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इससे सूजी और लाल आंखों को भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजामाएं ये टिप्स

3 of 7
खुजली
- खुजली की शिकायत रहने पर ठंडा दूध काफी लाभकारी माना जाता है। इसके लिए रुई को ठंडे दूध में भिगोकर आंखों पर रख लें। सुबह-शाम इस प्रक्रिया को करने से आराम मिलेगा।

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजामाएं ये टिप्स

4 of 7
खुजली
- हो सकता है कि आपको धूप या किसी चीज से एलर्जी हो जिस वजह से आंखों में खुजली होने लगती है। इसके लिए उस वजह का पता लगाएं और हो सके तो घर से बाहर निकलते समय चश्मा लगाना ना भूलें। 
विज्ञापन

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजामाएं ये टिप्स

5 of 7
खुजली
- अचानक खुजली होने पर सीधे वॉशरूम भागें और पानी की छीटें मारें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। यह सबसे आसान उपाय है लेकिन इस बात का ध्यान दें कि पानी की धार बहुत तेज नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजामाएं ये टिप्स

6 of 7
खुजली
- खुजली होने पर आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल लें। ये शुरू में थोड़ी जलन होगी, लेकिन आराम भी फटाफट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अचानक ही होने लगे आंखों में खुजली तो मलने की बजाय आजामाएं ये टिप्स

7 of 7
खुजली
- अगर अक्सर ही आपको आंखों में खुजली होती है या आंखें लाल हो जाती हैं तो डॉक्टर से सलाह करके आईड्रॉप खरीद लें। डॉक्टर के बताए अनुसार इसे आंखों में डालने से आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें