Holi 2024 Colours significance: होली भारत के प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। यह रंगों का त्योहार है, पूरे भारत में लोग अपने करीबियों को रंग लगाकर यह त्योहार मनाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। बिना रंग जीवन नीरस हो जाता है। रंगों के साथ दुनिया खूबसूरत दिखती है।
प्रकृति और सृष्टि भी अलग अलग रंगों से सजी है, जैसे आसमान का नीला रंग, बादलों का सफेद और काला रंग, पेड़-पौधों की हरियाली, जमीन का गेरुआ रंग और न जाने कितने रंगों से सजी यह दुनिया हमें रंगों के महत्व से अवगत कराती है। रंग हमारी आंखों को सुकून भी देते हैं और जीवन में उमंग, प्यार और खूबसूरती को बढ़ाते हैं।
रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानकर होली के मौके पर लोग अलग अलग तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं। इस होली के मौके पर हर रंग के महत्व को समझकर अपने करीबियों या प्रियजनों को गुलाल लगाएं। आइए जानते हैं हर रंग का महत्व और दोस्तों से लेकर परिजनों को कौन सा रंग लगाना चाहिए।