फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: केमिकल वाले रंग छोड़ जाते हैं त्वचा पर निशान, ऐसे करें इनकी पहचान

Mon, 25 Mar 2024 07:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको केमिकल वाले रंगों से डर लगता है तो रंग खरीदते वक्त उसके प्राकृतिक होने की जांच जरूर करें। 
विज्ञापन
1 of 6
प्राकृतिक रंगों की पहचान कैसे करें - फोटो : Pixabay
रंगों के त्योहार होली के लिए हर कोई काफी उत्साहित होता है। इस त्योहार में लोग अपने घरों में तमाम तरह के पकवान बनाते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे के घर रंगों से होली खेलने जाते हैं।

एक समय था जब लोग होली खेलने के लिए रंग अपने घरों में ही बनाते हैं, लेकिन आज के समय लोग बाजार से ही रेडीमेड रंग खरीद लाते हैं। कई बार इन रंगों में केमिकल मिला होता है, जो त्वचा को डैमेज कर जाता है। केमिकल वाले रंगों की वजह से त्वचा पर जलन, खुजली और लालिमा की समस्या भी सामने आने लगती है।

अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो रंग खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों या हर्बल रंग का ही इस्तेमाल करें। अगर आप केमिकल वाले और हर्बल रंगों में पहचान नहीं कर पाते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी बाजार से बिना केमिकल वाले रंग खरीद कर ला सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
प्राकृतिक रंगों की पहचान कैसे करें - फोटो : Pixabay
करें वाटर टेस्ट

रंग खरीदने से पहले वाटर टेस्ट जरूर करें। इसके लिए आपको पहले थोड़े से रंग को पानी में घोलना है। यदि ये पानी में सही से घुल जाए तो मतलब ये है कि ये रंग प्राकृतिक है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्राकृतिक रंगों की पहचान कैसे करें - फोटो : Pixabay

चमकदार पार्टीकल न हों

अगर रंग में आपको चमकदार पार्टिकल नजर आता है, तो इसका मतलब है कि ये रंग प्राकृतिक नहीं है। ऐसे में ऐसे रंगों को खरीदने से दूरी बनाएं। 

4 of 6
प्राकृतिक रंगों की पहचान कैसे करें - फोटो : Pixabay
ब्रांड है जरूरी

बाजार में रंग खरीदने से पहले उसके ब्रांड के बारे में जरूर पता लगा लें। कई बड़े ब्रांड ऐसे हैं, जो प्राकृतिक रंग बेचते हैं। ये त्वचा पर किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते। 
विज्ञापन

5 of 6
प्राकृतिक रंगों की पहचान कैसे करें - फोटो : social media

सही हो पैकिंग

रंग खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसका पैकेट खुला न हो क्योंकि हो सकता है कि बड़े ब्रांड के पैकेट के साथ किसी ने खिलवाड़ करके उसमें हर्बल की जगह केमिकल वाला रंग भर दिया हो। इसलिए हमेशा सील पैक पैकेट ही खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्राकृतिक रंगों की पहचान कैसे करें - फोटो : अमर उजाला

पढ़ें पूरी जानकारी

रंग के पेपर में लेबल लगा होता है, जिसे खरीदने से पहले सही से पढ़ जरूर लें। इसमें आपको रंग बनाने के सामानों के बारे में जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें