भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा भले ही न प्राप्त हो, लेकिन आधे से ज्यादा देश को इसी भाषा ने जोड़ रखा है। देश के कई हिस्सों में हिंदी मातृभाषा है तो बाकी जगह कार्यभाषा है। यूं शासकीय स्तर पर ऑफिशियल लैंग्वेज का दर्जा हिंदी को दिया गया है लेकिन असल में हिंदी जन-जन की भाषा है क्योंकि हिंदी का जो स्वरूप आमतौर पर अपनाया जाता है उसमें कई सारी भाषाओं और बोलियों की मिठास मिली हुई है। और असल में हिंदी के इसी स्वरूप को अपनाने की जरूरत भी है। जानिए कैसे कुछ सामान्य बातों को समझकर आप आसानी से हिंदी को अपना सकते हैं।