World Food Day 2021
- फोटो : Istock
कॉर्न और नाचोस चाट बनाने की सामग्री
पैक नाचोस, प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, मेयोनेज या क्रीम, टोमैटो केचप, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नींबू का रस , नमक।
काॅर्न और नाचोस बनाने की रेसिपी
-एक पैन में दो कप पानी उबालकर उसमें स्वीट कॉर्न डालें।
-फिर नमक डालकर मध्यम से तेज आंच पर 5-6 मिनट तक उबलने लें।
-तब तक एक बाउल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, कैचप, मेयोनीज या क्रीम, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-इसमें पिसी काली मिर्च, चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
-दूसरी तरफ जब स्वीट कॉर्न उबल जाए तो उसमें का पानी निकाल दें और बाउल वाले मिश्रण में मिला लें। नींबू का रस भी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-नाचोस को एक प्लेट में रखकर उसपर ऊपर से स्वीट कॉर्न का मिश्रण डालिए। आपका कॉर्न और नाचोस चाट तैयार है।