फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Food Item: सर्दियों के मौसम में तैयार करके रखें तिल-गुड़ के लड्डू, सेहत के लिए भी हैं लाभदायक

Sun, 21 Jan 2024 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू बनाकर परिवारवालों को खिलाएंगी तो इससे उनकी इम्युनिटी मजबूत बनी रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Winter Food Item
Winter Food Item: सर्दियों का मौसम तो हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में एक तो घूमने का अपना अलग मजा होता है। इसके साथ ही इसी मौसम में खाने के लिए भी तमाम तरह की वैरायटी देखने को मिल जाती है। वैसे तो ये मौसम काफी खूबसूरत होता है, लेकिन सर्दियों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

 सर्दी में सेहत पर ध्यान ना दिया जाए तो काफी परेशानी सामने आ जाती है। इसी के चलते अभी से अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेना चाहिए, जो शरीर को गर्माहट पहुंचाती हैं।

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं तो तिल गुड़ के लड्डू एक बेहतर विकल्प हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट तो रहती ही है, साथ ही में इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आज के लेख में हम आपको इसे बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Winter Food Item - फोटो : Social media
तिल-गुड़ के लड्डू बनाने का सामान
  • गुड़ - 1 कप
  • तिल (सफेद) - 2 कप
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नारियल - 2 टेबल स्पून (घिसा हुआ)
विज्ञापन

3 of 6
Winter Food Item
तिल को भूनें

लड्डू बनाना के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा भून लें। यह करीब 5-7 मिनट में हो जाएगा। तिल भूनने के बाद इसे एक अलग बर्तन में रख लें। 

4 of 6
Winter Food Item - फोटो : Social media
गुड़ को पिघलाएं

इसके बाद उसी कढ़ाई में गुड़ को मध्यम आंच पर घी के साथ मिलाएं। गुड़ को हल्का सा पिघलने दें। इसे लगातार चलाते भी रहें, वरना ये नीचे लग जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Winter Food Item - फोटो : istock
सभी सामग्री मिलाएं

जब गुड़ पिघल जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इसमें तिल, इलायची पाउडर और घिसा हुआ नारियल डालें। आखिर में इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Winter Food Item
अब बनाएं लड्डू

सभी चीजों को सही से मिलाने के बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें हाथों से ही लड्डू की शेप दें। अब आपके लड्डू तैयार हैं, इसे आप स्टोर करके रख सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें