फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarati Kachori Recipe: गुजराती स्टाइल से बनाएं कचौड़ी, ये रही सबसे आसान रेसिपी

Sat, 03 Jun 2023 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुजराती कचौरी रेसिपी - फोटो : Istock
सुबह के नाश्ते या शाम की चाय पर अगर आप कोई स्वादिष्ट  स्नैक्स की तलाश में हैं तो नाश्ते में गर्मागर्म कचौरी बेस्ट विकल्प है। कचोरी आपकी भूख तो मिटाएगी ही, साथ ही स्वाद दोगुना कर देगी। वैसे तो कचौरी बनाना आसान होता है लेकिन अगर आप हमेशा ही एक ही रेसिपी से कचौरी बनाते आ रहे हैं और स्वाद में कुछ नयापन चाहते हैं तो यहां आपको एक नए स्वाद की कचौरी बनाने की रेसिपी बताई जा रही है। इस बार आप हर बार से अलग गुजराती स्टाइल कचौरी बना सकते हैं। गुजराती खाने का स्वाद काफी लजीज होता है। गुजराती कचौरी अपने स्वाद को लेकर मशहूर है। आप घर पर ही आसानी से गुजराती स्टाइल कचौरी बना सकते हैं। गुजराती कचौरी को आप घर पर गर्मागर्म तो खा ही सकते हैं, लेकिन अगर किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो भी इसका स्वाद आपको काफी लजीज लगेगा। आईए जानते हैं गुजराती स्टाइल कचौरी बनाने की सबसे आसान रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 6
गुजराती कचौरी रेसिपी
गुजराती कचौरी बनाने की सामग्री

रोस्टेड बेसन, हींग, चीनी, गर्म मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, सौंफ, तेल, मैदे का आटा, नमक 
विज्ञापन

3 of 6
गुजराती कचौरी रेसिपी - फोटो : Istock
गुजराती स्टाइल कचोरी की रेसिपी 

स्टेप 1- गुजराती स्टाइल कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को हल्की आंच पर फ्राई करके रोस्टेड बेसन तैयार कर लें। 

स्टेप 2- अब एक बर्तन में रोस्टेड बेसन निकालें और उसमें चुटकी भर हींग, चीनी, गर्म मसाला, हल्दी, अमचूर, नमक, तेल, सौंफ और लाल मिर्च पाउडर को अच्छे से मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।

4 of 6
गुजराती कचौरी रेसिपी - फोटो : Istock
स्टेप 3- अब मैदे में हल्का नमक, तेल मिलाकर आटा गूंद लें। कुछ देर के लिए आटे को ढककर रख दें।

स्टेप 4- अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। 
विज्ञापन

5 of 6
गुजराती कचौरी रेसिपी - फोटो : Istock
स्टेप 5- आटे की लोई में पहले से तैयार बेसन की स्टफिंग को भर कर लड्डू बना लें और फिर उसे बेल कर कचौरी बेल लें। 

स्टेप 6- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें कचौरी को डीप फ्राई कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुजराती कचौरी रेसिपी - फोटो : social media
स्टेप 7- गर्मागर्म कचौरी तैयार हैं। पुदीने की चटनी या सॉस के साथ परोसें।  

गुजराती कचौरी को आप टिफिन में पैक करके किसी ट्रिप पर ले जा सकते हैं। ये गर्मागर्म ही नहीं ठंडी भी खाने में अच्छी लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें