फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Dishes : चिलचिलाती गर्मी में आपको फ्रेश रखेंगी तरबूज से बनीं ये डिशेज, आज ही नोट करें रेसिपी

Fri, 02 Jun 2023 04:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नॉर्मल तरीके से तरबूज खाने से बोर हो गए हैं तो खुश हो जाइए, आज हम आपको तरबूज से बनने वाली पांच डिशेज के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
Watermelon - फोटो : Pixabay
Watermelon Dishes : गर्मियों के मौसम में हर किसी के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में लोग डॉक्टर भी पानी की कमी पूरी करने के लिए मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। इस मौसम में खीरा, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको तरबूज से बनीं डिशेज के बारे में बताएंगे।

दरअसल, मीठा रसदार तरबूज कई आवश्यक पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिकों से युक्त होता हैं। इस सुपरफूड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के साथ-साथ विटामिन-C होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने और रोग पैदा करने वाले बैक्टरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। गर्मियों के मौसम में ये शरीर को काफी ठंडक भी पहुंचाता है। पर, अगर आप नॉर्मल तरीके से तरबूज खाने से बोर हो गए हैं तो खुश हो जाइए, आज हम आपको तरबूज से बनने वाली पांच डिशेज के बारे में बताएंगे। इससे आप गर्मियों भर अलग-अलग तरीके से तरबूज का सेवन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
watermelon

ट्राई करें तरबूज चीज केक

तरबूज की अन्य डिशेज तो आपने खाई होंगी, पर तरबूज चीज केक इन सबमें सबसे अलग है। इसे आप चॉकलेट बिस्किट की मदद से बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बच्चों को ये बेहद पसंद आता है। 
विज्ञापन

3 of 6
watermelon
तरबूज आइसक्रीम

अपने घर के बच्चों को खुश करने के लिए आप तरबूज की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में आपको कुछ ही समय लगेगा। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी तरबूज की आइसक्रीम काफी पसंद आएगी। 

4 of 6
watermelon
तरबूज फेटा सलाद

ये सलाद आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसे बनाने के लिए आपको फेटा चीज की जरूरत पड़ेगी। फिटनेस फ्रीक लोग इसे अक्सर खाते देखे जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
तरबूज
तरबूज से बनीं कुल्फी

गर्मियों में हर कोई कुछ ठंडा खाना चाहता है। ऐसे में अगर आप तरबूज से बनी कुल्फी बनाएंगी तो ये सभी को बेहद पसंद आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
watermelon juice new - फोटो : istock
तरबूज लेमनेड

इसे पीने से आपका शरीर तरोताजा भी रहेगा तो देर ना करते हुए आज ही तरबूज मंगाइए और तरबूज लेमनेड बनाकर अपने घरवालों को खुश कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें