फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज और गाजर के साथ इन 6 रेड फूड को भी करें डाइट में शामिल, सेहत को होंगे फायदे ही फायदे

Sat, 15 Jun 2019 09:52 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
food - फोटो : Social media
स्वस्थ्य रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर रेड फूड का होना भी जरूरी है। विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त ये चीजें कई बीमारियाें से बचाने में आपकी मदद करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
beetroot
चुकंदर 
एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, फाइबर, फॉलेट और विटामिन्स से भरपूर चुकंदर सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्याज
प्याज 
सल्फर, अमीनो एसिड, फाइबर्स और विटामिन्स से भरपूर प्याज पेट की बीमारियों से बचाता है। इससे इंसुलिन का लेवल बैलेंस रहता है और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे बालों की लंबाई बढ़ती है। यह एनीमिया और कमजोरी से बचाने में मदद करता है। 

4 of 7
strawberry
स्ट्रॉबेरी 
स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम, फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह दिल की बीमारियों से बचाने में इफेक्टिव हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग होता है और बार-बार बीमार होने की आशंका नहीं रहती है। यह गठिया और अस्थमा के इलाज में भी कारगर है। 
विज्ञापन

5 of 7
tomato
टमाटर 
विटामिन सी, लाइकोपिन और पोटेशियम से भरपूर टमाटर कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में सहायक है। इससे डायबिटीज में फायदा होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हडि्डयों को मजबूत रखने में मदद करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेब 
सेब खाने से कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करता है। यह लिवर को मजबूत बनाने में इफेक्टिव है। सेब का सेवन शरीर में पथरी बनने से रोकने में मदद करता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pomegranate
अनार 
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना एक मुट्ठी अनार खाने से कैंसर, तनाव, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसे खाना फायदेमंद है। यह एनीमिया से बचाने में लाभकारी है। अनार का जूस भी स्वस्थ्य रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें