फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soup Recipe: सर्दियों में झटपट बनाएं यह खास सूप, सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए बनाने की रेसिपी

Wed, 06 Dec 2023 01:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vegan vietnamese soup Pho Recipe - फोटो : iStock
Soup Recipe: सर्दियों में सूप पीने के कई फायदे होते हैं। ठंड के मौसम में लोग गर्माहट के लिए सूप पीते हैं। सर्दियों में लोग अलग-अलग सब्जियों का सूप बनाते हैं। पीने में यह स्वादिष्ट तो होते ही हैं। इसके साथ ही इनमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होते हैं। इसलिए हम सभी को घर पर सूप बनाकर पीना चाहिए। 

वैसे सूप कई तरह से बनाए जाते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं। आपको एक बार वियतनामी सूप को जरूर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसकी रेसिपी हम आपको अपनी इस स्टोरी में बताएंगे। वियतनामी सूप न काफी स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि बनाना भी आसान होता है। 

सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। इसके बाद आप दो कप पानी लें और गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। पानी को हल्का गर्म होने के बाद इसमें नूडल्स और नमक डालकर उबाल लें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Vegan vietnamese soup Pho Recipe - फोटो : iStock
इसके बाद पैन में तेल डालकर गैस पर रख दें। तेल के गर्म होने के बाद इसमें कटा प्याज, अदरक और लहसुन डालकर पकाएं। जब खुशबू आने लगे तो बाकी सामग्री भी मिला दें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Vegan vietnamese soup Pho Recipe - फोटो : iStock
बीन्स, गाजर, गोभी या हरा धनिया आदि पकने लगे, तो ऊपर से नमक डालें और पकने दें। फिर इन्हें अच्छी तरह मिलाकर एक-दो मिनट तक पकाएं। 

Dal Khichdi Recipe: इस आसान तरीके से बनाएं दाल खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

4 of 5
Vegan vietnamese soup Pho Recipe - फोटो : iStock
इसके बाद इसमें गरम मसाला, चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च भी डालें और हल्की आंच पर पकने दें। इसके बाद इसमें पानी डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं। अंत में पका नूडल्स और जीरा डालकर गैस बंद कर दें। अब आपको सूप बनकर तैयार हो गया है। इसमें ऊपर से हरा धनिया और तिल डालकर परोसें। 

Aloo Tikki Recipe: शाम की छोटी भूख के लिए घर पर तैयार करें कुरकुरी आलू टिक्की, जानें इसे बनाने का सरल तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vegan vietnamese soup Pho Recipe - फोटो : iStock
बनाने की सामग्री

नूडल्स- 200 ग्राम
कटी हुई प्याज- 2 
पत्ता गोभी- 1 (बारीक कटी)
गाजर- 1 (कटी हुई)
अदरक- 1 इंच 
लहसुन- 4 कली 
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
चिली सॉस- 3 चम्मच
सोया सॉस- 2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
पनीर- 4 पीस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें