फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2020: सहरी और इफ्तार में करें इन चीजों का सेवन, गर्मी में भी सेहत पर नहीं पड़ेगा असर

Sat, 23 May 2020 08:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रमजान 2020 - फोटो : Pixabay
रमजान के महीने को दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग पवित्र महीना मानते हैं। रमजान के महीने में लोग महीने भर रोजा रखते हैं और रात में नमाज पढ़ते हैं। उपवास की शुरूआत सहरी से करते हैं और इफ्तारी के साथ शाम को उपवास खत्म करते हैं। इस दौरान अधिकांश लोग खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रोजा के दौरान क्या खाना चाहिए ताकि शरीर में किसी तरह की कमजोरी न हो...
विज्ञापन

2 of 5
दही - फोटो : फाइल फोटो
रोजा के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना जरुरी है। इसलिए आप अपने खाने में पानी, फल या सब्जियों के जूस को शामिल करें और तरल पदार्थ का सेवन करें। सहरी के दौरान बिना चीनी के एक कटोरी दही का सेवन करें। इससे आपके शरीर में पानी की पूर्ति होगी और शरीर में पानी का स्तर बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाल
कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करें
आपका भोजन हल्का हो और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होना चाहिए। जैसे गेहूं की रोटी, ओट अनाज व दलिया का सेवन करें। इसके अलावा प्रोटीन युक्त खाना जैसे बिना नमक वाली चीजें, अंडे या कोई डेयरी प्रोडक्ट को खाने में शामिल करें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी फल व सब्जी खाएं
आप अपने रोजे के दिनों में मौसमी सब्जियों व फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मी में तरबूज और कस्तूरी जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। साथ ही ककड़ी, टमाटर, पुदीना और फलों के सलाद को अपने इफ्तारी में शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मीठी और तली चीजों से करें परहेज
आप तले हुए और अधिक मीठे व्यंजों व चीनी का सेवन करने से बचें। ध्यान रखें कि रोजे के दौरान ओवरइटिंग से भी बचें। जब आप खाना खाएं तो खाने को धीरे-धीरे चबाएं और छोटे टुकड़ों में खाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें