घर पर बनाएं मालपुआ
- फोटो : Social media
घर पर कैसे बनाएं मालपुआ?
लोगों की पसंदीदा मालपुआ को घर पर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको चाहिए- एक कप गेहूं का आटा, सौंफ पिसी हुई, एक टेबलस्पून नारियल का बुरादा, 3 से 4 इलायची पिसी हुई, 1/2 कप चीनी, 3 टेबलस्पून दूध और घी।
- सबसे पहले दूध में चीनी डालकर एक घंटे के लिए रख दें।
- आटे में सौंफ, इलायची और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब दूध को मिक्स आटे में मिलाकर चम्मच से फेंटकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करने को रखें। इसमें आटे के पेस्ट को पूरी के आकार के डालकर फ्राई करें। गरमागरम मालपुए को रक्षाबंधन पर सर्व कर त्योहार को और भी खास बनाएं।