फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi 2021: भाई के लिए राखी पर तैयार करें ये स्वादिष्ट भोजन, यहां जानें रेसिपी

Sun, 22 Aug 2021 12:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : istock
राखी के त्योहार का दिन एक भाई और बहन के लिए बेहद खास होता है। पूरे साल लोग इस दिन का इंतजार करते हैं। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन घर में रौनक होती है, मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और हर तरफ खुशहाली होती है। बहन अपने भाई को इस दिन राखी बांधती है और बदले में उन्हें ढेर सारे उपहार मिलते हैं। कुल मिलाकर ये दिन भाई और बहन का होता है। इस दिन लोग अपने घरों पर कई तरह की मिठाईयां बनाते हैं, जिनसे बहनें अपने भाईयों का मुंह मीठा करवाती हैं। लेकिन आप इस राखी अपने भाई के लिए क्या खास भोजन बनाने की तैयारी कर रही हैं? अगर आपने अब तक इस बारे में नहीं सोचा है, तो कोई बात नहीं क्योकि हम आपको स्वादिष्ट भोजन की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस राखी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : iStock
हरियाली पनीर कोफ्ता बनाने के लिए ये चीजें चाहिए:-

-पनीर
-आलू
-कॉर्न फ्लोर
-नमक
-काली मिर्च
-पालक
-टमाटर
-तेल
-लाल मिर्च पाउडर
-गर्म मसाला
-हल्दी पाउडर
-धनिया पाउडर।
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : pixabay
ऐसे बनाएं:-

-सबसे पहले एक बर्तन में आलू, नमक, पनीर, काली मिर्च पाउडर और कॉर्न फ्लोर को अच्छे से एक साथ मिला लें। इसके बाद तैयार किए गए इस मिश्रण की कई सारी गोल बॉल बना लें। 

-अब इन बॉल को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद पालक को उबालें और उसकी प्यूरी तैयार कर लें।

4 of 6
रक्षाबंधन 2021 पनीर कोफ्ता बनाने की विधि - फोटो : istock
-फिर गर्म तेल में पालक की प्यूरी को दो-चार मिनट तक पकाएं और इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डाल लें। ऊपर से हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें और लगभग पांच मिनट तक पकाएं।

-अब पानी डालें और उबलने दें, इसके बाद पनीर व आलू की बॉल को इसमें डाल दें, जिन्हें आपको लगभग पांच मिनट तक पकाना है।

-आखिर में ऊपर से गर्म मसाला डालकर इसे पकाएं और फिर आपके हरियाली पनीर कोफ्ते तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन 2021 बटर नान या पूड़ी के साथ परोसे - फोटो : istock
पूड़ी या बटर नान
  • इस हरियाली कोफ्ते को आप पूड़ी के साथ परोस सकते हैं। वहीं, अगर आप चाहें तो पूड़ी की जगह पर बटर नान के साथ भी इन कोफ्ते का स्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन 2021 बूंदी का रायता बनाने की विधि - फोटो : iStock
ऐसे बनाएं बूंदी रायता

-सबसे पहले आपको थोड़े पानी में बूंदी को 10-15 मिनट के लिए भिगोने के लिए रख देना है। दूसरी तरफ आपको दही में काला नमक, लाल मिर्च, हल्का भुना हुआ जीरा डालकर मिला लेना है।

-इसके बाद इस दही में बूंदी को हल्का निचोड़कर डाल ले और अच्छे से मिला ले और अब तैयार है आपका बूंदी रायता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें