फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: पंजाबी स्टाइल में बनाएं मसाला दाल मखनी, चटकारे लेकर खाएंगे सभी

Mon, 15 Nov 2021 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दाल मखनी - फोटो : instagram/subhadramukherjee16
आज कुछ टेस्टी सा मसालेदार खाने का मन हैं तो लंच या डिनर में दाल मखनी बनाइए। अब आप कहेंगे कि दाल मखनी में क्या नया है। दाल मखनी में स्वाद नया है। हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे हैं उसमें दाल मखनी पंजाबी तरीके से बनाई जाएंगी। मसालेदार खाने वालों के लिए पंजाबी खाना सबसे उपयुक्त होता है। इसलिए उन्हें ये पंजाबी स्टाइल की दाल मखनी जरूर पसंद आएगी। वैसे पंजाब में दाल मखनी को मांदी दाल भी कहते हैं। दाल मखनी स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। आसान और हेल्दी रेसिपी की लिस्ट में आज एक और डिश को शामिल कर लीजिए। लंच या डिनर में आप इस डिश को बना सकते हैं। दाल मखनी आपके खाने का जायका और भी टेस्टी बना देगी। पंजाबी दाल मखनी बनाना आसान है और इस रेसिपी के लिए कुछ अलग से सामग्री की जरूरत भी नहीं होती। तो चलिए जानते हैं पंजाबी दाल मखनी बनाने की आसान रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
राजमा - फोटो : iStock
दाल मखनी बनाने की सामग्री

राजमा 2 चम्मच रातभर भिगोकर रखा हुआ, नमक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, अदरक, मक्खन 4 चम्मच, सूरजमुखी का तेल एक चम्मच, प्याज 1 बड़ा बारीक कटा हुआ,2 हरी मिर्च, टमाटर की प्यूरी आधा कप,गर्म मसाला पाउडर एक चम्मच, क्रीम आधा कप, उड़द की दाल रात भर भीगी हुई,अदरक पेस्ट आधा चम्मच,लहसुन पेस्ट आधा चम्मच।
विज्ञापन

3 of 5
कुकर - फोटो : istock
पंजाबी दाल मखनी बनाने का तरीका

स्टेप 1- दाल मखनी बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि राजमा और उड़द की दाल को रातभर 3 से 4 कप पानी में भिगोकर रख दें।

स्टेप 2- सुबह भीगी हुई दाल और राजमा में 4 कप ताजा पानी डालकर प्रेशर कुकर में उबलने के लिए चढ़ा दें। इसमें नमक और आधा अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाकर करीब 15 मिनट के लिए उबालें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
स्टेप 3- जब स्टीम निकल जाए तो कुकर का ढक्कन खोल दें और अब इसे धीमी आंच में पकने दें।

स्टेप 4- जब दाल और राजमा पकने लगे तो उसमें क्रीम मिला लें।

स्टेप 5- फिर एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें बचा हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर फ्राई कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाल मखनी - फोटो : istock
स्टेप 6- अब इस पैन में हरी मिर्च, टमाटर प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं। फिर दाल को भी इसी में मिला लें।

स्टेप 7- अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो इसमें थोड़ा पानी डाल सकती हैं। अब इस दाल के ऊपर से गर्म मसाला पाउडर और नमक मिला लीजिए।

स्टेप 8- थोड़ी देर तक पकाएं। आपकी पंजाबी दाल मखनी तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें