रूटीन खाने में आप दाल बनाएं या सब्जी, एक रेसिपी हमेशा शामिल की जाती हैं, वह है रोटी। बिना रोटी के न तो दाल अच्छी लगती है और न ही सब्जी का स्वाद अच्छा लगता है। ऐसे में हर घर में रोजाना रोटी तो बनती ही है। बात रोटी बनाने की करें तो इसे एक कला कह सकते है। अक्सर लोग सारा खाना बना लेते हैं लेकिन रोटी नहीं बना पाते। लोगों की शिकायत होती हैं कि उनसे फूली, नरम और गोल रोटियां नहीं बन पाती। रोटी को किसी तरह गोल कर भी लें तो वह फूलती नहीं ओर सेकने के बाद कड़ी हो जाती है। जब तक रोटी मुलायम और फूली हुई न हों उनका स्वाद नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको रोटी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी रोटियां गोल, मुलायम और फूली हुई बनेंगी। चलिए जानते हैं खाने में नरम और गोल रोटी बनाने का आसान तरीका।