खस-खस में जिंक और ऐंटिऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा होती है। ये खूबियां आंखों को कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों से बचाती हैं। इसका सेवन करने से आंखें लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती हैं। खासतौर पर यह आंखों की मैक्यूला को स्वस्थ रखता है, जिससे नजर कमजोर नहीं हो पाती है। आप खसखस का उपयोग शरबत, हलवा या दूसरे खाद्य पदार्थों के रूप में कर सकते हैं।