फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: मिक्स सब्जियों को बनाएं इस खास तरीके से, सब पूछेंगे रेसिपी

Wed, 19 Jan 2022 11:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिक्स वेज सब्जी की रेसिपी - फोटो : pixabay
रोज के खाने में कुछ नया स्वाद लाने का मन है तो तैयार करें मिक्स वेज की स्वादिष्ट सब्जी। लेकिन इसका वहीं पुराना स्वाद नहीं। इसे तैयार करने का ये तरीका हर किसी को जरूर पसंद आएगा। स्वाद में लाजवाब ये सब्जी हालांकि बनाने में थोड़ी मुश्किल है। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सब्जी में डालें शिमला मिर्च
मिक्स सब्जी को बनाने के लिए जरूरत होगी दो टमाटर कटे हुए, साथ में गाजर, मटर, एक शिमला मिर्च, बींस छोटे टुकड़ों में कटे हुए। साथ में चीज, काजू, नमक स्वाद के अनुसार, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन तीन से चार कली बारीक कटी हुई, तेजपत्ता, आधा चम्मच जीरा, गरम मसाला, धनिया पाउडर, एक चौथाई कप फ्रेश क्रीम। 
विज्ञापन

3 of 5
सारी सब्जियों बींस, मटर, शिमला मिर्च और गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालकर हल्का पका लें। - फोटो : pixabay
सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों बींस, मटर, शिमला मिर्च और गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालकर हल्का पका लें। फिर पानी से निथारकर अलग रख दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून कर प्लेट में निकाल कर रख लें। फिर इस पैन में टमाटर, काजू लहसुन और अदरक डालकर थोड़ा सा भूनें। प्याज के साथ इन सब चीजों को मिलाकर मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। 

4 of 5
green pea - फोटो : social media
अब एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकाएं। साथ में हरी मिर्च और तेजपत्ता भी डालें। अब टमाटर. काजू और प्याज के पेस्ट को तेल में डालकर भूनें। मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दें। अब इस पेस्ट में गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर चलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mix veg sabji - फोटो : Istock
सारी सब्जियों को मिलाकर भूनें। थोड़ी देर के लिए ढककर पकाएं। जिससे कि सारे मसाले सब्जियों के साथ पक जाएं। सबसे आखिरी में क्रीम डालकर गर्मागर्म सर्व करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें