Make Raisin at Home : जब भी हम कुछ खाने को बनाते हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि खाना स्वादिष्ट तो हो ही, इसके साथ ही इसमें पौष्टिक गुण भी मौजूद रहें। ताकि इसे खाकर हमारे घरवालों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। अगर बात करें कुछ मीठा बनाने की तो चाहे खीर हो या फिर हलवा, इसमें ढेर सारे मेवे डालकर हम इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। इन मेवों में किशमिश सबसे अहम होती है। किशमिश को ना सिर्फ मीठे में बल्कि पुलाव तक में डाला जा सकता है। इससे आपकी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
किशमिश में कई तरह के ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं। अगर इसे बाजार से खरीदें तो ये काफी महंगी मिलती है, पर अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो आपका काफी पैसा बच जाएगा। आज के लेख में हम आपको घर पर आसान तरीके से किशमिश बनाना बताएंगे। ताकि आप टेस्टी किशमिश को कम पैसे में तैयार कर सकें।