फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Make Raisin at Home : 100 रुपये के अंगूर से घर पर बनाएं किशमिश, जानें इसका आसान तरीका

Fri, 26 May 2023 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको घर पर आसान तरीके से किशमिश बनाना बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Raisin - फोटो : iStock
Make Raisin at Home : जब भी हम कुछ खाने को बनाते हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि खाना स्वादिष्ट तो हो ही, इसके साथ ही इसमें पौष्टिक गुण भी मौजूद रहें। ताकि इसे खाकर हमारे घरवालों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। अगर बात करें कुछ मीठा बनाने की तो चाहे खीर हो या फिर हलवा, इसमें ढेर सारे मेवे डालकर हम इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। इन मेवों में किशमिश सबसे अहम होती है। किशमिश को ना सिर्फ मीठे में बल्कि पुलाव तक में डाला जा सकता है। इससे आपकी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

किशमिश में कई तरह के ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं। अगर इसे बाजार से खरीदें तो ये काफी महंगी मिलती है, पर अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो आपका काफी पैसा बच जाएगा। आज के लेख में हम आपको घर पर आसान तरीके से किशमिश बनाना बताएंगे। ताकि आप टेस्टी किशमिश को कम पैसे में तैयार कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
Grapes - फोटो : Pixabay
घर पर किशमिश बनाने के लिए जरूरी सामान

एक किलो अंगूर
स्टीमर
विज्ञापन

3 of 5
grapes
विधि

अगर आप घर पर किशमिश बनाना चाह रहे हैं तो सबसे पहले एक किलो अंगूर लेकर इसे अच्छे से धो लें। अच्छे से धोने के बाद इसकी डंडी निकाल कर अलग कर दें। वरना इसका टेस्ट खराब हो सकता है। अगर आपके पास इडली स्टीमर है तब तो काफी अच्छा वरना सादा भगोने को स्टीमर की तरह इस्तेमाल करें। 

4 of 5
स्टीमर - फोटो : pixabay
स्टीमर में उसके साइज के हिसाब से पानी भर दें। स्टीमर की ट्रे में अंगूरों को भर कर गैस पर चढ़ा दें। तकरीबन बीस मिनट बाद गैस बंद करके स्टीमर को खोलने पर आपको अंगूरों का रंग पीला दिखने लगेगा। रंग बदलने के बाद इसे निकाल कर सूती चादर पर डालकर ऐसी जगह फैला दें, जहां धूप आती हो। दो तीन दिनों तक इसे ऐसे ही सूखने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशमिश - फोटो : iStock
निर्धारित समय के बाद आप देखेंगे कि अंगूर सिकुड़ने लगेंगे। सुखाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये अलग-अलग रहे। वरना इसके स्वाद पर प्रभाव पड़ सकता है। तीसरे दिन आप इसे पंखे के नीचे सुखाने के लिए रखें। बस अब आपकी किशमिश तैयार है। इसे एक एयर टाइट डिब्बे में रखकर आप साल भर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें