फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2024: खाने के इन सामानों के बगैर अधूरा है लोहड़ी का त्योहार, पहले से करके रखें तैयार

Sun, 14 Jan 2024 07:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाना चाहते हैं, तो घर पर कुछ पारंपरिक पकवानों को पहले से तैयार करके रख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
Lohri 2024
Lohri 2024: भारत एक ऐसा देश है, जहां हम हर धर्म और समुदाय के विभिन्न त्योहार मनाते हैं। चाहे होली, दिवाली हो या फिर ईद का पर्व हो, हर त्योहार को लोग मिलजुल कर सेलिब्रेट करते हैं। अब जब कुछ ही दिनों में लोहड़ी का त्योहार आने वाला है तो उसकी धूम भी बाजारों में दिखाई देने लगी है। दरअसल, लोहड़ी का त्योहार वैसे तो मुख्य रूप से पंजाब में मनाया जाता है, लेकिन अन्य राज्यों में भी इसकी धूम दिखाई देती है।

लोहड़ी के दिन लोग पारंपरिक तरीके से तैयार होते हैं। जिस तरह से बिना खाने के हर त्योहार अधूरा होता है, ठीक उसी तरह से इस त्योहार में खाने का भी काफी महत्व होता है। अगर आप भी इस लोहड़ी के त्योहार पर अपने घर मेहमानों को बुला रहीं हैं, तो उनके लिए पहले से ही कुछ पारंपरिक डिश तैयार कर सकती हैं। दरअसल, कुछ खाने के सामान ऐसे हैं, जिनके बिना लोहड़ी का त्योहार अधूरा सा लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
Lohri 2024 - फोटो : instagram
गजक

लोहड़ी का त्योहार गुड़, गजक के साथ मनाया जाता है। इन मिठाइयों के बिना लोहड़ी का असली स्वाद नहीं आता। ऐसे में पहले से ही त्योहार के लिए गजक तैयार करके रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
Lohri 2024 - फोटो : Istock
तिल के लड्डू

सर्दियों के मौसम में तिल खाने का रिवाज होता है। ऐसे में कोशिश करें कि पहले से ही त्योहार के लिए तिल के लड्डू तैयार करके रख लें। ताकि त्योहार वाले दिन आपको ज्यादा काम ना करना पड़े। 

4 of 6
Lohri 2024 - फोटो : Pixabay
मूंगफली

भूनी हुई गर्म मूंगफली खाने का सर्दी में अलग ही मजा होता है। ऐसे में मूंगफली को अपने परिवार के लिए पहले से तैयार करके रख लें, ताकि आप सर्दियों में इसका आनंद ले सकें। 
विज्ञापन

5 of 6
Lohri 2024 - फोटो : istock
गुड़ का हलवा 

अगर कुछ स्वादिष्ट और ऐसा बनाने का सोच रहे हैं, जो हेल्दी भी हो तो आप गुड़ का हलवा तैयार कर सकते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। ऐसे में लोहड़ी के दिन घी, सूजी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बना यह हलवा एक परफेक्ट डेजर्ट साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lohri 2024 - फोटो : instagram
रेवड़ी

सर्दी के मौसम में आपको लगभग सभी बाजारों में आसानी से तिल और चीनी या गुड़ से बनी रेवड़ी मिल जाएगी। ऐसे में लोहड़ी का त्योहार रेवड़ी के बिना भी अधूरा रहता है। लोहड़ी के दिन जब अग्निदेव के चक्कर लगाए जाते हैं, तब उस आग में रेवड़ी भी चढ़ाई जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें