फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कनाथ मुर्गा: क्यों है इसकी इतनी मांग, कीमत से लेकर खासियत तक, यहां जानें सबकुछ

Wed, 07 Apr 2021 01:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो शाकाहारी भोजन खाते हैं, और दूसरे वो जिनको मांसाहारी खाना जरूर चाहिए। मांसाहारी लोग चिकन, मटन जैसी चीजें खाते हैं। वैसे तो आपने लोगों को सामान्य मुर्गे का मांस खाते हुए ही देखा होगा, लेकिन अब लोगों के बीच कड़कनाथ मुर्गा भी काफी मशहूर हो चुका है। देश के कई फाइव स्टार होटलों में भी अब इस मुर्गे की चिकन रेसिपी परोसी जाने लगी है। लेकिन आप इस कड़कनाथ मुर्गे के बारे में कितना जानते हैं? शायद काफी कम, तो चलिए हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kadaknath murga - फोटो : facebook/Cocks DS
दरअसल, कड़कनाथ मुर्गा एक खास किस्म का मुर्गा है, जो केवल भारत में ही पाया जाता है और पिछले कुछ सालो में इसकी मांग काफी तेजी से बढ़ी है। मूलरूप से ये मुर्गा मध्य प्रदेश के झाबुआ में मिलता है।
विज्ञापन

3 of 7
kadaknath murga - फोटो : facebook/kadaknath murga
वहीं, सामान्य मुर्गे के मुकाबले कड़कनाथ की कीमत काफी ज्यादा होती है। बाजार में इसकी कीमत 900 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति किलो तक है।

4 of 7
kadaknath murga - फोटो : facebook/kadaknath murga
इस मुर्गे का मांस और हड्डियां दोनों ही अलग रंग की होती हैं। वहीं, कड़कनाथ मुर्गे का वजन लगभग 1.8 से लेकर 2 किलोग्राम तक होता है।
विज्ञापन

5 of 7
kadaknath murga - फोटो : facebook/Ravi Rawat
कड़कनाथ मुर्गे की एक दुर्लभ प्राजाति काले रंग की होती है। सामान्य मुर्गों के मुकाबले ये काफी पौष्टिक, सेहतमंद, औषाधीय गुणों से भरपूर और स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन

6 of 7
kadaknath murga - फोटो : facebook/Dream Organics And Goatery
इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं। जहां सामान्य मुर्गे में प्रोटीन की मात्रा लगभग 18 से 20 फीसदी तक होती है, तो वहीं कड़कनाथ में 25 प्रतिशत तक प्रोटीन पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kadaknath murga - फोटो : facebook/Zubair Shaikh
कड़कनाथ मुर्गे की तीन प्रजातियां होती हैं, जिसमें जेट ब्लैक, गोल्डन ब्लैक और पेसिल्ड ब्लैक शामिल है। दशकों पहले कड़कनाथ को एमपी के झाबुआ और छत्तीसगढ़ के बस्तर में रहने वाले आदिवासी पालते थे। वो इसे काफी पवित्र मानते थे। दीवाली के बाद देवी के सामने कड़कनाथ की बलि देखर खाने का रिवाज रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें