फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujiya Recipe: इस होली बना सकते हैं खोया नहीं मेवे वाली गुजिया, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां, यहां जानें विधि

Thu, 25 Mar 2021 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Holi Gujiya Recipe प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
होली आने वाली है और इस त्योहार में अब महज कुछ ही दिन का वक्त बचा है। हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगा हुआ है। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से कई पाबंदिया जरूर हैं, लेकिन ये पाबंदिया त्योहार खेलने के लिए हैं न कि कुछ खाने-पीने के लिए। ऐसे में आप हर बार की तरह घर पर गुजिया तो बना ही रहें होंगे। लेकिन आप इस बार ऐसा कर सकते हैं कि खोया वाली गुजिया की जगह पर आप मेवे वाली गुजिया बना सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Holi Gujiya Recipe maida - फोटो : social media
बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए
  • अगर आप मेवे वाली गुजिया बनाने जा रहे हैं, तो आपको इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपको सबसे पहले चाहिए तीन कप मैदा, एक चौथाई कप घी, रिफाइंड और नमक। इन सब चीजों की मदद से ही आप अच्छी और स्वादिष्ट मेवे वाली गुजिया बना पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Holi Gujiya Recipe बादाम - फोटो : pixabay
इसके अलावा आपको गुजिया के अंदर भरने के लिए भी कुछ चीजें चाहिए। इसमें आपको चाहिए सूखा नारियल, पिस्ता, बादाम, खजूर, काजू और किशमिश। जब आप इन सब चीजों को गुजिया के अंदर भरेंगे, तो इसका स्वाद काफी सही होगा।

4 of 5
Holi Gujiya Recipe - फोटो : istock
ये है विधि
  • अब आपको सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और घी डालना है और फिर इसे अच्छे से मिला लेना है। इसके बाद इस पर पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद मेवा और ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिला लें। इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसके बाद इसकी पूड़ी बनाकर भरावन की चीजों को इसमें डाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Holi Gujiya Recipe gujiya - फोटो : istock
इसके बाद पूड़ी को गुजिया बनाने वाले सांचे में रखें और बंदकर किनारे के मैदे को निकाल लें। वहीं, जब इस तरह सभी गुजिया तैयार हो जाएं तो फिर एक बर्तन में तेल को गर्म कर लें और फिर हल्की आंच पर धीरे-धीरे उसमें गुजिया डालकर इन्हें तलें। इसके बाद इन्हें निकालकर इनका स्वाद लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें