International Coffee Day: वैसे तो आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि अगर सुबह-सुबह एक कड़क चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि आपकी कड़क चाय को एक अच्छी कॉफी टक्कर दे सकती है। दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके न सिर्फ दिन की शुरुआत कॉफी से होती है, बल्कि वो हर मौके पर सिर्फ कॉफी की अलग-अलग वैरायटी का सेवन करना पसंद करते हैं।
बहुत से लोगों को ब्लैक कॉफी पसंद होती है, तो वहीं बहुत से लोग कॉफी बिना दूध के नहीं पी सकते। इसके अलावा कॉफी के कई तो ऐसे प्रकार हैं, जिनको बनाने में क्रीम और आईसक्रीम तक का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आप चाय के दीवाने हैं, तो आपको कम से कम एक बार कॉफी ट्राई करनी चाहिए। आज इंटरनेशनल कॉफी डे के दिन हम आपको खास पांच प्रकार की कॉफी के बारे में बताएंगे।