फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Special Breakfast: नहीं खाते प्याज-लहसुन तो नवरात्रि के नौ दिन बनाएं ये 9 स्वादिष्ट नाश्ते

Mon, 30 Sep 2024 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नवरात्रि में प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज लहसुन के बन जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
Navratri Special Breakfast: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्तूबर से होने जा रही है, जिसकी तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। नवरात्रि में हर कोई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करता है और व्रत-उपवास रखता है। जो लोग व्रत रखते हैं, वो तो तमाम नियमों का पालन भी करते हैं। इन नियमों में सबसे अहम नियम है प्याज और लहसुन का त्याग करना।

जो लोग व्रत नहीं भी रखते हैं वो भी इन दिनों प्याज-लहसुन छोड़ देते हैं। परेशानी तब सामने आती है, जब बिना प्याज-लहुसन के खाना पकाना पड़ता है। रोज-रोज नाश्ते में क्या बनाएं, ये एक बड़ा सवाल होता है। 

अगर आप भी नवरात्रि में प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज लहसुन के बन जाते हैं। ये सभी नाश्ते खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। यहां हम आपको नौ दिनों के लिए नौ अलग नाश्ते बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
पोहा

ये सबसे हल्का नाश्ता होता है। वैसे पोहा बनाते वक्त प्याज डालते हैं लोग, लेकिन आप प्याज और लहसुन को छोड़कर उसमें साधारण मसालों का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिंपल सा पोहा खाने में सही रहता है। इसे परोसते वक्त इसके ऊपर नमकीन अवश्य डालें। 
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
नमकीन सेंवई

सेंवई वैसे तो मीठी ही बनती है, लेकिन इसे नूडल्स की तरह भी तैयार किया जा सकता है। नमकीन सेंवई खाने में काफी अच्छी लगती है। इसे तैयार करते वक्त प्याज और लहसुन की जगह ढेर सारी सब्जियां डालें।

4 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
ब्रेड रोल

वैसे तो बहुत से लोग ब्रेड रोल की स्टफिंग बनाने के लिए प्याज डालते हैं लेकिन आप चाहें तो इसे स्किप करें। बिना प्याज और लहसुन के भी ब्रेड रोल कमाल का बनता है। चाय के साथ अगर आप गरम-गरम रोल परोसेंगी तो हर कोई प्याज लहसुन भूल जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
ढोकला

गुजरात का मशहूर ढोकला खाने में काफी मजेदार लगता है। इसे आप रात को तैयार करके भी फ्रिज में रख सकते हैं। चटनी के साथ ढोकला खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए प्याज लहसुन की जरूरत नहीं होती। 
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
चीला 

अगर जल्दबाजी में कुछ बनाना चाहती हैं तो बेसन का चीला बनाएं। नाश्ते में गरमागरम चीला काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप टोमेटो केचअप और हरी चटनी के साथ परोस सकती हैं। इसके साथ अगर चाय मिल जाए तब तो बात ही अलग है। 
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
इडली 

सुबह के नाश्ते में अगर इडली सांभर मिल जाए तो दिन बन जाता है। आप चाहें तो इडली को फ्राई कर सकते हैं। इडली को फ्राई करने के लिए भी प्याज और लहसुन की जरूरत नहीं होती। 

8 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
अप्पे

सूजी से बनने वाले अप्पे खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसे आमतौर पर नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। इसे तैयार करने के लिए प्याज और लहसुन की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप बिना सोचे नाश्ते में अप्पे तैयार कर सकते हैं। 

9 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
उपमा

बिना प्याज का उपमा खाने में काफी अच्छा लगता है। बस इसे तैयार करते वक्त ध्यान रखें कि उपमा बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही सूजी अच्छी तरह भुनी हुई हो। वरना ये कच्ची-कच्ची लगेगी। 
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों के लिए नाश्ते की लिस्ट - फोटो : instagram
दलिया 

ये सबसे सही और हेल्दी विकल्प है। इसे तैयार करना भी काफी आसान होता है। आप इसे मीठा और नमकीन दोनों तरह से बना सकती हैं। अगर मीठा दलिया बना रही हैं तो इसमें मेवा डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें