फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिनर में बनाएं तिरंगा थाली, प्लेट में शामिल करें ये पकवान

Tue, 15 Aug 2023 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने घर पर डिनर में तिरंगा थाली बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
Independence Day 2023: इस साल देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाल किले की प्राचीर पर आज पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां से लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा आज जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। आज के दिन सार्वजनिक अवकाश भी होता है, ऐसे में बहुत से लोग अवकाश लेकर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं।

अगर आज के खास दिन पर आपका पूरा परिवार भी घर पर है तो इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने घर पर डिनर में तिरंगा थाली बना सकती हैं। तिरंगा थाली बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ वो खाने के पकवान बनाने हैं, जिनका रंग तिरंगे के रंगों से मैच करता है। ये सभी पकवान खाकर आपके घरवाले भी खुश हो जाएंगे तो आइए आपको भी तिरंगा थाली बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
puri - फोटो : instagram
तिरंगा पूड़ी

अगर आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा थाली बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले तिरंगा पूड़ी या फिर तिरंगा नान बना सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। 
विज्ञापन

3 of 8
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
तिरंगा पुलाव

अपनी तिरंगा थाली को पूरा करने के लिए तिरंगा पुलाव बनाना ना भूलें। इसे बनाने के लिए फूड कलर की बजाए सब्जियों का इस्तेमाल करें। 

4 of 8
paneer tikka
पनीर टिक्का

अगर आप अपनी थाली में स्टार्टर के रूप में कुछ परोसना चाहती हैं तो तिरंगे के रंगों के पनीर टिक्का बना सकती हैं। ये देखने के साथ-साथ खाने में कमाल के लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
दाल मखनी - फोटो : Istock
दाल मखनी

दाल मखनी में हल्का का फूड कलर डालकर आप इसे केसरिया रंग जैसा दिखा सकती हैं। इसे घर के बड़े ज्यादातर खाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
पालक पनीर - फोटो : Istock
पालक पनीर

थाली में हरा रंग दिखाने के लिए पालक पनीर बनाएं। पुलाव और नान के साथ ये खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
मिठाई - फोटो : Istock
गाजर का हलवा 

आजकल भी बाजारों में आप आसानी से गाजर खरीद सकते हैं। ऐसे में अपनी तिरंगा थाली में गाजर का हलवा जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
तिरंगा सलाद

आपकी तिरंगा थाली को तिरंगा सलाद ही पूरा कर सकता है। ये देखने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें