फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाएं तिरंगा पुलाव, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Tue, 15 Aug 2023 07:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने घर पर तिरंगा पुलाव बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। 
विज्ञापन
1 of 7
Independence Day 2023 - फोटो : instagram
Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त के दिन भारत के लोग अपनी आजादी का जश्न बनाते हैं। इस साल हम सभी अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी जगह अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। घरों में भी महिलाएं बेहद ही अलग तरीके स्वतंत्रता दिवस मनाती हैं।

अगर आप इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ अलग बनाने का सोच रही हैं तो तिरंगा पुलाव एक अच्छा और बेहतर विकल्प है। दरअसल, इस साल आप आसानी से अपने घर में तिरंगा पुलाव बना सकती हैं। ये बनाना बेहद आसान है।

आज के लेख में हम आपको तिरंगा पुलाव बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप अपने घर में स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा पुलाव बनाएंगी तो आपके मेहमान और बच्चे भी काफी खुश हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
तिरंगा पुलाव बनाने के लिए चाहिए ये सामान
 

3 कप बासमती चावल, 5-6 लौंग, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 3-4 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, 1 गाजर, जीरा आधा टीस्पून, 1 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ, 1 कप घी, 3 हरी मिर्च, 2-3 लहसुन, अदरक का छोटा टुकड़ा, 1/2 कप हरी मटर, नमक स्वादानुसार,थोड़ा सा नारंगी रंग, 1 कप संतरे का रस, 1 कप प्याज कटे हुए, 50 ग्राम हरा धनिया, 1 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ

 
विज्ञापन

3 of 7
Rice
सबसे पहले पकाएं सफेद चावल

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप सादा बासमती चावल को साधारण तरीके से पका लें। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कटे हुए प्याज डालकर गुलाबी होने तक फ्राई करें। प्याज में पनीर और हल्का सा नमक डालकर अच्छे से चलाएं। जब ये पकने लगे तो इसमें पके हुए चावल मिलाकर भून लें। जब ये पक जाए तो इसे साइड में रख दें। 

4 of 7
राइस - फोटो : Social Media
ऐसे बनाएं नारंगी पुलाव

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए आपको नारंगी पुलाव भी तैयार करना पड़ेगा। नारंगी पुलाव बनाने के लिए आपको एक पैन में घी गर्म करके कसे हुए गाजर डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो एक कप पहले से पके हुए चावल को डालकर भून लें। इसमें संतरे का रस, 1 कप पानी, नमक और 5-6 बूंद नारंगी रंग डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसको हटाकर साइड में रख दें। 
विज्ञापन

5 of 7
चावल - फोटो : PTI
हरा पुलाव तैयार करने की विधि

हरे रंग का पुलाव तैयार करने के लिए आपको बस हरा धनिया, नारियल, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को तैयार करने के बाद एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें जीरा और पेस्ट डालकर मिला लें। अब इसमें हरी मटर, नमक और 1 चम्मच पानी डालकर ढक्कन लगा दें और पकनें दें। जब ये पक जाए तो इसमें एक कप पके हुए चावल डालकर अच्छे से चलाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
ऐसे तैयार करें तिरंगा पुलाव

तीनों प्रकार के पुलाव तैयार करने के बाद सबसे पहले एक बड़े बर्तन में घी लगाएं। इसके बाद सबसे नीचे बर्तन में नारंगी रंग के पुलाव को रख दें। इसके बाद नारंगी पुलाव के ऊपर पनीर घिस दें। पनीर घिसने के बाद सफेद पुलाव को इस बर्तन में फैला दें। सफेद पुलाव फैलाने के बाद फिर से एक बार इस पर थोड़ा कसा हुआ पनीर फैला दें। सबसे आखिर में हरे चावल डालकर फैला दें और ऊपर से कसे हुए पनीर डाल दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
जब इन तीनों चावलों की तय बना लें तो धीमी आंच पर इसे दस मिनट पर पकाएं। इसके बाद इस बर्तन को किसी प्लेट में पलट लें। बस आपका ये तिरंगा पुलाव परोसने के लिए तैयार है। इसे हरे घनिए की चटनी के साथ गर्मागम परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें