फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लाने के बजाय घर पर ही बनाएं खोया , बेहद आसान है इसे बनाने की विधि

Fri, 04 Oct 2019 08:11 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
त्योहार का समय आते ही  खोया की मांग खूब बढ़ने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर मिठाइयों और हलवा में खोये का इस्तेमाल किया जाता है। आपको खोया बाजार में आसानी से मिल जाएगा लेकिन उसमें मिलावट की जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप खोया को बाहर से खरीदने की बजाय घर पर ही बनाएं। अगर आप घर पर खोया बनाएंगे तो आपको ताजा खोया खाने को मिलेगा। आइए जानते हैं खोया कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
आवश्यक साम्रगी
1 लीटर दूध
स्वादनुसार चीनी 
काजू
बादाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : social media
खोया बनाने की विधि
खोया को आप बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना पड़ेगा बस अपने पैरों को थोड़ा कष्ट देना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि खोया बनने में थोड़ा समय लगता है। बता दें कि 1 लीटर दूध में 200 ग्राम खोया बन जाता है। खोया बनाने के लिए आप दूध में काजू और बादाम को धीमी आंच पर पकाने के लिए रख दें। दूध को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध जले नहीं। इसके लिए आपको दूध को बीच-बीच में चलाते रहना होगा। करीब आधे घंटे में आपका खोया बनकर तैयार हो जाएगा। फिर आप खोया का इस्तेमाल मिठाई या हलवा बनाने में कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें