कच्चे केले का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे केलों को उबाल लें। जब केले पक जाएं तब इसके छिलके उतार कर अच्छे से मसल लें। केले को हाथ से मसलने के अलावा आप कद्दूकस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कढ़ाई में पांच चम्मच देसी घी डाल लें। जब घी पिघल जाए तब उसमें मसले हुए केले को डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब केले का रंग सुनहरा होने लगे और घी केले से अलग होने लगे तब आप इसमें चीनी और दूध डालकर, दो बार उबाल आने दें। जब उबाल आ जाए तब इसमें आप काजू , बादाम और किशमिश डाल लें।
फिर दोबारा आप इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद आप इसमें इलायची का बुरादा डाल लें। लीजिए अब तैयार है आपका कच्चे केले का हलवा। आप इसको सजाने के लिए ऊपर से एक चम्मच घी और मेवे भी डाल सकते हैं।