फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Chutney: कच्चे आम की ऐसी चटनी आपने कभी खाई नहीं होगी, बनाने का आसान तरीका जान लें

Mon, 21 Apr 2025 11:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको भी चटाकेदार भोजन पसंद है तो  आप कच्चे आम की चटनी तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
कच्चे आम की ऐसी चटनी आपने कभी खाई नहीं होगी - फोटो : Adobe stock
Mango Chutney: गर्मियों के मौसम में आम बाजार में मिलने लगते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। जहां एक तरफ पके हुए आम को ऐसे ही खाया जाता है, तो वहीं कच्चे आम का सेवन विभिन्न प्रकार से होता है। कच्चे आम से अचार बनता है, आम का पना बनता है और सबसे खास तो आम की चटनी बनती है, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है।

यदि आपको भी चटाकेदार भोजन करना पसंद है तो अपने खाने के साथ आम की चटनी तैयार करें। यहां हम आपको आम की चटनी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस चटनी का सेवन आप चाट-पकौड़ी के साथ, दाल चावल के साथ या फिर अन्य पकवानों के साथ भी कर सकते हैं। तो आइए देर न करते हुए आपको चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कच्चे आम की चटनी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
कच्चे आम की चटनी बनाने का सामान
  • कच्चे आम
  • हरा ताजा धनिया
  • पुदीना के पत्ते
  • हरी मिर्च
  • नमक
  • काला नमक
  • भुना जीरा
  • हींग

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

खट्टे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले तो कच्चे आम को अच्छी तरह से धोकर उसे छील लें। छीलने के बाद इसकी गुठली निकालकर इसे छोटा-छोटा काट लें।

4 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
जब कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काट लें तो उसके बाद हरा धनिया और पुदीना भी अच्छी तरह से धोकर उसे भी काट लें। इसके बाद हरी मिर्च को भी काट कर एक कटोरे में रख लें।

Recipe With Curd: गर्मी में दही खाने के 5 बेस्ट तरीके, बच्चे भी चट कर जाएंगे प्लेट

विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
जब सारा सामान रेडी हो जाए तो एक ब्लेंडर में सभी सामानों को डाल दें। इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक, काला नमक, भुना जीरा और हींग डालें।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
अब थोड़ा सा पानी डालकर इसे मिक्सी में चला दें। जब ये पूरी तरह से ब्लेंड हो जाए तो मिक्सी को बंद करके चटनी को एक कांच के बाउल में निकाल लें। 
 

Masala Shikanji: भीषण गर्मी से हैं परेशान तो आसान विधि से तैयार करें मसाला शिकंजी, लिख लें इसे बनाने का तरीका



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram
ऐसे करें सेवन

चटनी को तैयार करने के बाद आप इसका सेवन घर की बनी चाट के साथ कर सकते हैं। भरवां पराठे के साथ भी ये कच्चे आम की चटाकेदार चटनी स्वादिष्ट लगेगी। इसके अलावा आप चाहें तो इसे दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। 
 

Rooh Afza Recipe: बाजार का झंझट छोड़कर घर पर ही तैयार करें रूह अफजा, कई हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें