फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe With Curd: गर्मी में दही खाने के 5 बेस्ट तरीके, बच्चे भी चट कर जाएंगे प्लेट

Sat, 19 Apr 2025 10:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चों को अगर दही पसंद नहीं है तो ये 5 मजेदार और टेस्टी तरीके अपनाकर उन्हें दही का दीवाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दही - फोटो : freepik
Recipe With Curd: गर्मी के मौसम में हर डॉक्टर भी लोगों को दही खाने की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि दही के सेवन से व सिर्फ शरीर ठंडा रहता है, बल्कि इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। दही खाने में काफी अच्छा लगता है लेकिन इसके बावजूद कई बच्चे इसके सेवन से बचते हैं।
 
यदि आपके घर पर भी ऐसा बच्चा है, जिसे दही खाना पसंद नहीं है तो उन्हें सिंपल दही खिलाने की जगह अलग तरह से उन्हें दही परोस सकते हैं। यहां हम आपको बच्चों को दही खिलाने के पांच अलग-अलग तरीके बताएंगे। इन तरीकों से आपका बच्चा दही पूरी तरह से चट कर जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मैंगो दही स्मूदी - फोटो : instagram
मैंगो दही स्मूदी

गर्मी के मौसम में दही के साथ-साथ आम भी मिलता है। इन दोनों का ही सेवन शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। इसको बनाने के लिए आपको आम को छीलकर ब्लेंड कर लेना है। उसके बाद उसमें दही मिलाकर एक झटपट स्मूदी तैयार करनी है। आखिर में इसमें थोड़ा सा शहद और काजू बादाम डालें और बस तैयार है स्वादिष्ट स्मूदी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
फ्रूट योगर्ट बाउल - फोटो : instagram
फ्रूट योगर्ट बाउल

फ्रूट योगर्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में लेकर उसमें अपने बच्चे से पसंदीदा फल काटकर डालें। दही में चीनी और थोड़ी सी चीनी या शहद मिक्स करें। चाहें तो इसमें चिया सीड्स डाल दें। रंग-बिरंगे फलों के कारण बच्चे इसे देखकर ही खुश हो जाते हैं। इसमें आप अंगूर, संतरा, सेब, केला या अन्य फल भी डाल सकते हैं। 

 

4 of 6
दही कुल्फी - फोटो : instagram
दही कुल्फी 

दूध से आइसक्रीम बनाकर तो हर किसी ने खाई होगी, आप अपने बच्चे के लिए दही की आइसक्रीम तैयार करें। इसके लिए दही, थोड़ा शहद, वेनिला एसेंस और मनपसंद फल का पल्प मिलाकर मोल्ड में जमाएं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
दही सैंडविच - फोटो : instagram
दही सैंडविच

ये सैंडविच खाकर आपका बच्चा तो खुश हो जाएगा और वो इसे दोबारा भी मांगेगा। इसे बनाने के लिए थोड़े से दही में खीरा, टमाटर और उबले आलू मिलाकर स्प्रेड बना लें और ब्रेड पर लगाएं। इसे बनाने में आप ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल कर सकती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्लेवर योगर्ट डिप - फोटो : instagram
फ्लेवर योगर्ट डिप

किसी भी पकौड़े या फ्राइज के साथ साधारण चटनी परोसने की जगह आप फ्लेवर योगर्ट डिप तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दही में मिंट या धनिया की चटनी मिलाकर डिप बनाएं। इसे बच्चे बेहद चाव से खाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें