Hariyali Teej 2024: हर सुहागिन महिला के लिए हरियाली तीज का त्योहार काफी अहम होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं तो व्रत रखकर अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं, वहीं जो कुंवारी कन्याएं होती हैं, वो इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अपने लिए अच्छे वर की कामना करती हैं। ये दिन सुहाग का दिन होता है, ऐसे में हर महिला इस दिन 16 श्रृंगार करके तैयार होती है। इस दिन व्रत रखने का भी अलग महत्व होता है।
व्रत के दौरान भी महिलाएं अपने घर में तमाम तरह के पारंपरिक पकवान बनाती हैं, जिनका इस त्योहार में काफी महत्व होता है। अगर आप भी हरियाली तीज पर अगर कुछ पारंपरिक बनाने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसी मिठाईयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर तैयार कर सकती हैं। इन मिठाईयों को अगर आप अपने परिवारवालों को परोसेंगी तो सब इसे खुश होकर खाएंगे।