फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2023 Recipe: लोहड़ी के खास अवसर पर जरूर बनाएं ये पांच पारंपरिक व्यंजन, त्योहार पर बढ़ेगा खाने का स्वाद

Thu, 12 Jan 2023 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लोहड़ी पर बनाएं ये पांच व्यंजन - फोटो : iStock

Happy Lohri 2023 Special Dishes: साल के पहले महीने में सबसे पहला और प्रमुख त्योहार लोहड़ी का होता है, जो लगभग पूरे देश में मनाई जाती है। लोहड़ी नई फसल का त्योहार होता है, जिसे विशेषकर पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। कोई भी त्योहार लजीज व्यंजनों के बिना अधूरा है। भारत में हर त्योहार के अपने कुछ पारंपरिक पकवान होते हैं, जैसे होली में गुजिया और ईद में सिवैया बनाई और खाई जाती है। इसी तरह लोहड़ी पर भी कुछ पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। इस वर्ष लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जा रही है। इस पर्व पर अगर आप घर पर ही पकवान बनाना चाहते हैं तो पांच तरह के व्यंजनों से त्योहार में स्वाद का जायका बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी के मौके पर फटाफट तैयार होने वाले पकवानों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
गुड़ की खीर - फोटो : iStock
गुड़ की खीर

लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर गुड़ से बने व्यंजनों का सेवन किया जाता है। इसलिए अगर आप लोहड़ी पर मीठा तैयार करना चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करें। गुड़ और मखाने की लजीज खीर इस मौके पर अधिक स्वादिष्ट लगेगी।

Lohri 2023 Special Recipe: लोहड़ी पर तैयार करें मीठा, आसान विधि से बनाएं गुड़ की ये खास मिठाई
विज्ञापन

3 of 6
तिल की टिक्की - फोटो : Istock
तिल की टिक्की

तिल सेहत के लिए लाभकारी होता है और मकर संक्रांति व लोहड़ी पर तिलकुट का सेवन किया जाता है। तिल के लड्डू भी इस त्योहार में खाने की परंपरा होती है। लेकिन अगर आप तिल का कोई नमकीन स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो तिल की टिक्की घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म तिल की टिक्की का जायका बढ़ जाएगा।
 

4 of 6
चिक्की - फोटो : Istock
मूंगफली की चिक्की

गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। मूंगफली की चिक्की बनाने में अधिक सामग्री और समय की जरूरत भी नहीं होती। सिर्फ मूंगफली, गुड़ और घी से इसे तैयार कर सकते हैं और लंबे समय तक स्टोर करके सेवन कर सकते हैं।

Lohri 2023 Recipe: लोहड़ी और मकर संक्राति के मौके पर बनाएं गुड़ और मूंगफली का खास व्यंजन, जानें आसान विधि
 
विज्ञापन

5 of 6
खिचड़ी - फोटो : istock
दाल-चावल की खिचड़ी

लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस त्योहार में चावल की खिचड़ी का भी सेवन करते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल पर मूंग दाल, चना दाल या उड़द दाल की खिचड़ी बनती है। 

Pongal 2023 Recipe: पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन, विधि है आसान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मक्के की रोटी - फोटो : Istock
मक्के की रोटी और साग

लोहड़ी का पर्व पंजाब और हरियाणा में खासकर मनाया जाता है। पंजाब के खाने की बात हो तो सबसे पहले मक्के की रोटी और सरसों के साग का नाम आता है। इस मौसम में सरसों का साग भी बाजार में आ जाता है। ऐसे में लोहड़ी पर लंच या डिनर के लिए सरसों का साग और मक्के की रोटी बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें