फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इस तरह से बनाएं कलाकंद, खाकर हर कोई हो जाएगा खुश

Tue, 19 Sep 2023 01:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बप्पा को कलाकंद का भोग लगाने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है। सारे संकट कट जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Kalakand - फोटो : Istock
Ganesh Chaturthi 2023: हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी की धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। लोगों ने अपने घरों में गणपति स्थापना से पहले सफाई का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में हर साल दस दिन के लिए बप्पा की स्थापना करते हैं।

गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। इन दस दिनों में जहां-जहां भी बप्पा को स्थापित किया जाता है, वहां लोग अच्छे से तैयार होकर जाते हैं। इसके साथ ही दस दिनों तक बप्पा को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है।

आज के लेख में हम आपको गणपति के लिए कलाकंद बनाना सिखाएंगे ताकि आप घर पर कलाकंद का भोग लगाकर बप्पा को खुश कर सकते हैं। कलाकंद को बनाना काफी आसान है तो आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
boil milk
कलाकंद बनाने के लिए जरूरी सामान
  • फटा- डेढ़ किलो
  • कंडेंस्ड मिल्क- 200 ग्राम 
  • मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
  • कटा पिस्ता- 5 पीस
  • केसर के धागे- 5 से 7 पीस
विज्ञापन

3 of 6
boil milk
विधि

कलाकंद बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध को उबालने के बाद नींबू या फिर सिरका डालकर फाड़ लेना है। इसके बाद एक साफ और सूती कपड़े की मदद से छेना को छानकर अलग रख लें। अब छेना को पानी से धोकर सही से साफ कर लें ताकि इसकी स्मैल खत्म हो जाए।

4 of 6
kalakand - फोटो : istock
अब छेने से पानी निकाल लें और सही से इसे साफ कर लें। अब एक बाउल में छेना लेकर इसे सही से ब्लेंड कर लें। अब इस बाउल में दो चम्मच दूध पाउडर, 200 ग्राम कंडेस्ड मिल्क और बाकि चीजें डालकर सही से मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Kalakand - फोटो : Istock
इसके बाद एक पैन लें और उसमें इस मिश्रण को डालकर अच्छे से चलाएं।  कंडेस्ड मिल्क काफी मीठा होता है, ऐसे में आप इसमें चीनी ना ही डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kalakand - फोटो : istock
कुछ देर पकाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। प्लेट में पहले घी जरूर लगा लें, ताकि ये चिपके नहीं। अब इसे ठंडा करके बर्फी के आकार में काट लें और फिर बप्पा को इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें