Ganesh Chaturthi 2023: कुछ ही दिन में गणेश उत्सव की शुरूआत होने वाली है, जिसकी तैयारियों की धूम बाजारों में अभी से दिखाई देने लगी है। बाजारों में जगह-जगह गणपति बप्पा की एक से बढ़कर एक खूबसूरत मूर्तियां मिल रही हैं। गणेश उत्सव की शुरूआत हर साल गणेश चतुर्थी के दिन से होती है।
गणेश चतुर्थी के दिन ही आम आदमी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स तक धूमधाम से अपने घर बप्पा की स्थापना करते हैं। बप्पा की स्थापना के बाद दस दिन उनकी खूब खातिर की जाती है और अनंत चतुदर्शी के दिन उन्हें विदा किया जाता है।
हर साल की तरह इस साल भी भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। इस साल ये तिथि 19 सितंबर को पड़ रही है। लोग जितने दिन के लिए बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं, उतने दिन उन्हें कई प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको मावा की खीर बनाना बताएंगे, ताकि आप भी गणेश भगवान को इसका भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न कर सकें।