अक्सर भारतीय घरों मे खाने को लेकर हमेशा ही कई तरह की बातें होती हैं। कोई कहता है मैं ये नहीं खाऊंगा, तो कोई किसी चीज को देखकर मुंह बनाता है। मतलब घरों में हर रोज क्या बनाएं इसको लेकर हमेशा से ही दिक्कतें आती रही हैं। हालांकि, दोपहर और रात का मैन्यू तो लोग फिर भी सोच लेते हैं, लेकिन सुबह और शाम के नाश्ते को लेकर काफी उलझन रहती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस समय एक तो खाना जल्दी बनाना पड़ता है और कुछ ऐसा बनाने की कोशिश रहती है जो स्वादिष्ट के साथ ही हेल्दी भी हो, क्योंकि आजकल के बच्चों को मैगी, चाऊमीन जैसा फास्ट फूड खाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको पनीर कटलेट की रेसिपी के बारे मे बताने जा रहे है, जिसे आप सुबह और शाम के नाश्ते में बना सकते हैं। सबसे खास बात कि ये डिश सबको पसंद भी आती है और ये काफी हेल्दी भी होती है। तो चलिए जानते हैं पनीर कटलेट की रेसिपी के बारे में।