हमेशा आपने डॉक्टर को ये कहते हुए सुना होगा कि ताजा खाने का ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि बासी खाने से कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। जब हम बासी खाना खाते हैं तो कई बार ये हमारे पेट में सही से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से हमारे पाचन तंत्र में दिक्कत, पेट में दर्द और कई तरह की परेशानियां होना शुरू हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि जब भी आप कुछ खाएं तो हेल्दी और ताजा बना खाना ही खाएं। जैसे- मछली, भले ही मछली में पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसके लिए ये भी जरूरी है कि जब आप बाजार से मछली खरीदकर लाएं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि वे ताजी है न की बासी। लेकिन आप कहेंगे कि आखिर हम कैसे पहचाने कि कौन सी मछली ताजी है और कौन सी बासी? तो घबराएं नहीं, हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप ताजी और बासी मछली में पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।