फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी: घर पर झटपट तैयार करें ये तीन सैंडविच, वजन घटाने में कर सकते हैं मदद

Fri, 23 Jul 2021 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sandwich recipe - फोटो : istock
आजकल ज्यादातर लोगों की दिनचर्या एक तरह से खराब हो चुकी है। रात को देर से सोना और फिर सुबह देर से उठना, ये दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में समय पर खानपान होना तो भूल ही जाएं। अगर हमें बीमारियों से दूर रहना है, तो हमें समय पर अपना खाना खाना चाहिए, हेल्दी आहार लेना चाहिए, एक ऐसा आहार लें जो पौष्टिक हो, प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरा हो आदि। लेकिन आजकल लोग ज्यादातर बाहर का कुछ भी तला-भुना खा लेते हैं, जिसकी वजह से फिर उनका वजन बढ़ने लगता है जो आगे चलकर मोटापे के रूप में सामने आने लगता है। ऐसे में फिर हम जिम जाते हैं, योगा करते हैं और कई तरह के व्यायाम भी करते हैं ताकि अपना वजन कम कर सकें। आप इन सबके साथ अपना वजन कम करने के लिए हेल्दी सैंडविच को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कुछ सैंडविच हैं, जो आपको पोषण देने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनकी रेसिपी और फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
Peanut Butter and Banana Sandwich - फोटो : istock
पीनट बटर और केला सैंडविच का करें सेवन:-

-इसके लिए आपको चाहिए पीनट बटर, केला, होल ग्रेन ब्रेड, ब्लूबेरी।

-इसे तैयार करने के लिए आपको दो टोस्टेड ब्रेड स्लाइस पर पीनट बटर लगा लेना है और फिर केले के स्लाइस और ब्लूबेरी रख लें। फिर इसके ऊपर एक ब्रेड की स्लाइस रख लें और फिर तैयार है आपका पीनट बटर और केला सैंडविच।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये हैं फायदे:-

-इससे आपको कई देर तक अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है

-वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है

-पीनट बटर टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार होता है।

4 of 7
टैको सलाद सैंडविच - फोटो : istock
टैको सलाद सैंडविच खा सकते हैं:-

-इसके लिए आपको होल ग्रेन ब्रेड, कटे हुए आम के टुकड़े, कटा हुआ प्याज, एवोकाडो, टमाटर, क्रम्बल टॉर्टिला चिप्स, जैतून का तेल और नींबू का रस चाहिए।

-इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको कटे हुए आम के टुकड़े, कटे हुए प्याज, एवोकाडो, टमाटर, क्रम्बल टॉर्टिला चिप्स को मिला लेना है। इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस के ऊपर लेड्यूस के पत्ते रखें और इसके ऊपर तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसके उपर थोड़ा सा जैतून का तेल और नींबू का रस डाल लें और आखिर में दूसरी ब्रेड को ऊपर रख दें। इसके बाद तैयार है आपका हेल्दी सैंडविच।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ये हैं फयदे:-

-इसमें मौजूद सब्जियों की वजह से ये काफी हेल्दी होता है

-ये सैंडविच हमारे वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
sandwich recipe - फोटो : istock
अंडा और चीज सैंडविच खा सकते हैं:-

-इसके लिए आपको अंडे, होल ग्रेन ब्रेड, अंडे, प्याज, हरी मिर्च और स्किम्ड चेडर चीज और पनीर चाहिए।

-आपको पहले घी में तवे पर दो अंडो का ऑमलेट तैयार कर लेना है। इसके बाद इसे ब्रेड की एक स्लाइस पर रख लें। ऊपर से कद्दूकस करके पनीर डाल दें और ऊपर से दूसरा ब्रेड का स्लाइस रख लें। बस फिर तैयार है आपका हेल्दी सैंडविच।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये हैं फायदे:-

-इससे आपको अपना पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होगा
-इससे आपका वजन घटने में भी मदद मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें