अगर किसी को कब्ज की समस्या हो तो सुबह को पेट साफ नहीं होता है जिसकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है। पेट साफ न होने की वजह से पेट में जलन, दर्द, मरोड़ मितली होना, पेट फूलने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति ठीक तरह से खा पी भी नहीं पाता है, न ही किसी काम में मन लगता है।
दरअसल, लोग कब्ज दूर करने के लिए कई उपाय करते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता है, क्योंकि कब्ज की समस्या ज्यादातर खराब खान-पान की वजह से होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे मेें जिन्हें अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करके कब्ज से राहत पा सकते हैं।