फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में रखे अंडे दे सकते हैं सेहत को धोखा, फायदे की जगह करते हैं नुकसान

Mon, 29 Jun 2020 09:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
अंडे का सेवन बहुत से लोग प्रोटीन से भरपूर डाइट के लिए करते हैं। जबकि कुछ लोग तो सर्दियों के मौसम में रोजाना अंडा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा अंडा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत से लोगों की आदत होती है कि अंडे को बाजार से रोजाना लाने की बजाय एक दिन खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं। जिसे खाना सेहत के लिए ठीक नही है। क्योंकि कई सारे शोध में इस बात का दावा किया गया है कि फ्रिज में रखे अंडे नहीं खाने चाहिए। 


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
दरअसल, अंडे खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। लेकिन जब इसे फ्रिज में कम तापमान पर रखा जाता है तो उसके सारे तत्व नष्ट हो जाते हैं। जबकि इन्हें इसके पोषक पदार्थों के लिए खाया जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज में रखे अंडे हो जाते हैं जल्दी खराब
फ्रिज में रखे अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इन्हें दोबारा से खाने लायक रखा जाए तो कमरे के तापमान में ही रखें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि अंडे रोज खरीद कर लाने की बजाय फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं जो कि बिल्कुल भी ठीक नही है। अंडे फ्रिज में रहने से फ्रेश तो रहते हैं लेकिन इनका असली स्वाद खत्म हो जाता है।

 

4 of 5
होता है नुकसान
फ्रिज में रखे अंडे खाने से इसके ऊपर बैक्टीरिया बढ़ जाता है। जो इसके अंदर घुसने की भी संभावना रहती है। वहीं अंडे को फ्रिज में रखने से दूसरे खाद्य पदार्थों में भी बैक्टीरिया लगने की संभावना रहती है। इसलिए फ्रिज में स्टोर किए गए अंडे खाना मतलब अपनी सेहत से समझौता करना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बना रहता है टूटने का डर
अगर फ्रिज में रखे अंडे को तुरंत उबालते हैं तो इसके जल्दी से टूट जाने का डर होता है। इसलिए अगर आप फ्रिज में रखे अंडे को उबालना चाह रहे हैं तो इसे पहले रूम टेंपरेचर पर रख दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें