फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Recipes 2024: दीपोत्सव में बनाएं ये पांच तरह की पारंपरिक मिठाई, खाते ही खुश हो जाएंगे घर वाले

Sat, 26 Oct 2024 09:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के पांच दिवसीय पर्व में तरह-तरह की मिठाईयां बनाई जाती हैं, जैसे रसगुल्ला, रसमलाई, चम-चम, गुझिया, संदेश आदि। चलिए जानते हैं कि दिवाली के पांच दिन किन पांच पारंपरिक मिठाइयों को आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
लड्डू - फोटो : instagram
रूबी शुक्ला

Diwali Recipes 2024: 
दिवाली का त्योहार हो और मिठाई की बात न हो ये कैसे हो सकता है। हर साल दीपावली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। वैसे तो दिवाली की तैयारी घरों में लगभग 1 महीने पहले से शुरू कर दी जाती है। इस दिन हर घर में पकवान बनाए जाते हैं। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व में तरह-तरह की मिठाईयां बनाई जाती हैं, जैसे रसगुल्ला, रसमलाई, चम-चम, गुझिया, संदेश आदि। चलिए जानते हैं कि दिवाली के पांच दिन किन पांच पारंपरिक मिठाइयों को आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
गुझिया - फोटो : Instagram
खोया की गुझिया

वैसे तो गुझिया होली के मौके पर बनाने की परंपरा है लेकिन कई जगहों पर दिवाली पर भी गुझिया बनाई और खाई जाती है। ये खोया, मेवे, चीनी और मैदा से बनने वाली स्वादिष्ठ मिठाई है। इसमें मैदे की पूड़ी के अंदर खोया से बनाया हुआ मिश्रण भरा जाता है और फिर तेल में डीप फ्राई किया जाता है। ये खाने में बेहद लजीज लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
अनारसा - फोटो : Instagram
अनरसे

अनरसे एक पारंपरिक मिठाई है, ये महाराष्ट्रीयन पकवान है। इसको बनाने की शुरुआत तीन दिन पहले से कर दी जाती है। ये चावल, चीनी और खसखस की बनी मिठाई होती है जो कि खाने में एक तरफ से मुलायम और एक तरफ से थोड़ी कुरकुरी होती है और अनरसे की यही बात इसे लाजबाब बनाता है।

4 of 6
motichoor ladoo - फोटो : instagram
लड्डू 

दिवाली में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस मौके पर उन्हे लड्डू का भोग लगाया जाता है। गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग अर्पित करते हैं, जिसे घर पर बनाना आसान है। इसके लिए बेसन, चीनी की जरूरत होती है। बेसन से बूंदी बनाकर चाशनी में मैश करते हुए मोतीचूर के लड्डू बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kalakand - फोटो : instagram
कलाकंद 

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के मौके पर सफेद रंग की दूध की मिठाई का भोग अर्पित होता है। ऐसे में कलाकंद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। ये उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाई है, जिसे बनाने के लिए दूध, खोया या पनीर की जरूत होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैसूर पाक - फोटो : Instagram
मैसूर पाक

मैसूर पाने खाने में बहुत टेस्टी होती है। ये बेसन चीनी, घी, मेवे से बनी होती है। मैसूर पाक को घर पर बनाना आसान है। भाई दूज के मौके पर टीका करके भाई का मुंह मैसूर पाक से मीठा किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें