फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: अदरक-लहसुन का पेस्ट रहेगा हमेशा ताजा, बस अपनाएं ये टिप्स

Sat, 13 Nov 2021 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अदरक लहसुन का पेस्ट - फोटो : iStock
किचन में अदरक लहसुन का पेस्ट होना आम बात है। लंच-डिनर की किसी न किसी रेसिपी में अदरक लहसुन का पेस्ट इस्तेमाल होता ही है। अदरक और लहसुन दोनों ही हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। लगभग रोजाना अदरक लहसुन के पेस्ट की जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं को हर दिन अदरक लहसुन का पेस्ट बनाना पड़ता है। ऐसे में रोज बनाने से बेहतर है कि एक ही बार अदरक लहसुन का ज्यादा सा पेस्ट बना कर रख लें और जब जरूरत हो तो तुरंत इस्तेमाल कर लें। पर ज्यादा दिन पेस्ट टिकता नहीं है और खराब हो जाता है। आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अदरक और लहसुन के पेस्ट को महीनों स्टोर कर सकते हैं। इन आसान उपायों से अदरक लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक रहेगा ताजा और नहीं होगा खराब।
विज्ञापन

2 of 5
अदरक लहसुन का पेस्ट - फोटो : Istock
अदरक लहसुक का पेस्ट बनाने का खास तरीका

अगर आप अदरक लहसु का पेस्ट बना रही हैं तो ध्यान रखें कि आप जितनी अदरक लेती हैं उसका दुगना लहसुन लें। ये अनुपात सबसे सही होता है। इसे बनाने के लिए अदरक और लहसुन को धोकर छील लें। फिर मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। अगर आपको तुरंत इस्तेमाल करना है तो थोड़ा पानी मिला कर पीसे। लेकिन अगर आप इसे आगे के लिए स्टोर भी करना चाहते हैं तो पानी के इस्तेमाल से बचे और सूखा पीस लें। आप इस पेस्ट में हल्का तेल या नमक को भी मिला सकते हैं लेकिन यह वैक्लपिक है।
विज्ञापन

3 of 5
अदरक लहसुन का पेस्ट - फोटो : Pixabay
अदरक-लहसुन का पेस्ट स्टोर करने का तरीका

फ्रिज में ऐसे करें स्टोर

अदरक लहसुन का पेस्ट का रोजाना खाने में इस्तेमाल करते हैं तो एक ही बार इसे बना लें। महीनों तक उसे खराब होने से बचाने के लिए आप उसे फ्रीज कर सकते हैं। इसके लिए बिना पानी इस्तेमाल किए गाढ़ा पीस बना लें। फिर उसे आइस ट्रे में भर लें। फिर इसे फ्रीज कर लें। उसके बाद एक प्लास्टिक रैपर में पैक करके फ्रिजर में फिर से रख दें। अगले दिन अदरक लहसुन के क्यूब को निकाल लें और एक बड़े जिप लाॅक पैकेट में रख कर फ्रिजर में ही स्टोर करें। जब भी जरूरत हो तो एक क्यूब निकाल कर खाने में मिला लें। 

4 of 5
अदरक लहसुन का पेस्ट - फोटो : Istock
अदरक लहसुन के पेस्ट में विनेगर का करें इस्तेमाल 

आप अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाते समय विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह महीनों खराब नहीं होगा। इसे तैयार करने के लिए पहले अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। फिर उसे एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। अब ऊपर से इसपर 3 से 4 चम्मच विनेगर डाल दें और ढक्कन बंद कर दें। ये पेस्ट लंबे समय तक आसानी से इस्तेमाल करने के लिए ताजा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदरक लहसुन का पेस्ट - फोटो : Istock
अदरक-लहसुन का पाउडर

आप चाहे तो अदरक और लहसुन का पाउडर भी घर पर तैयार करके स्टोर कर सकती हैं। बाजारों में ये आसानी से मिल जाता है लेकिन मिलावट की भी आशंका होती है। ऐसे में आप घर पर ही दोनों का अलग अलग या एक साथ मिलाकर पाउडर बनाकर स्टोर कर ले। जरूरत के मुताबिक प्रयोग करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें