क्या आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिसे खाकर आपके मुंह में स्वाद आ जाए? और यही नहीं जिसे आपके मेहमान भी खाकर आपके खाने की जमकर तारीफ करें? तो फिर आपको काजू करी की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए, क्योंकि इस डिश में वो सबकुछ है जिसे आप ढूंढ रहे हैं। जहां एक तरफ ये काजू करी डिश स्वादिष्ट, चटपटी, मीठी और मलाईदार है, तो वहीं दूसरी तरफ ये एक शाही डिश भी है। इस काजू करी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, जिसे आप रात के खाने में, दिन के लंच में या फिर किसी खास मेहमान के आने पर परोस सकते हैं। यकीन मानिए जब आप ये डिश सामने वाले शख्स को खिलाएंगे, तो वो आपसे इसकी रेसिपी के लिए जरूर पूछ सकता है। तो चलिए इतना सबकुछ सुनकर आपके मुंह में भी यकीनन पानी आ ही गया होगा, तो चलिए अब बिना देर किए काजू करी बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं।