फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं आलू का हलवा, हर कोई मांगेगा दोबारा

Sat, 02 Dec 2023 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलू का हलवा बनाने की रेसिपी। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
Potato Pudding Recipe: जो लोग खाने के शौकीन होते हैं, वो कई नई-नई जगहों पर जाकर स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेते हैं। किसी को इंडियन, किसी को चाइनीज तो किसी को देसी स्टाइल में बना खाना काफी पसंद आता है। वहीं, दूसरी तरफ सर्दियों में लोग गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो सर्दियों में आलू का हलवा बनाकर खा सकते हैं। दरअसल, सर्दियों में आलू का सेवन फायेदमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप भी आलू का हलवा खाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए किसी रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही कुछ मिनटों में इसे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आलू का हलवा बनाने की रेसिपी। - फोटो : Istock
क्या-क्या सामान चाहिए?
  • आलू का हलवा बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए। इसमें आपको बादाम, घी, दूध, काजू, आलू, चीनी, किशमिश और हरी इलायची (पीसी हुई) चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आलू का हलवा बनाने की रेसिपी। - फोटो : iStock
ऐसे बना सकते हैं आलू का हलवा:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी इस सर्दी में घर पर ही स्वादिष्ट आलू का हलवा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आलू को उबाल लेना है
  • इसके बाद इन उबले आलू को छीलकर मैश कर लें
  • फिर आपको आलू का हलवा बनाने के लिए एक बर्तन चाहिए।
  • इसमें आपको घी डालकर गैस पर गर्म करना है

4 of 5
आलू का हलवा बनाने की रेसिपी। - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • अब आपको गर्म घी में मैश किए हुए आलू को डाल लेना है
  • इसके बाद 2 से 4 मिनट तक इसे पकाएं
  • फिर आलू को चलाते रहें, ताकि ये तले पर लगे नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू का हलवा बनाने की रेसिपी। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आलू में चीनी और दूध डाल लें
  • फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और अब 5-7 मिनट तक पकाना है
  • फिर ऊपर से सूखे मेवे और इलायची पाउडर डाल लें
  • इसके बाद स्वादिष्ट आलू का हलवा परोसने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें