फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह करें अजवाइन का सेवन, 10 दिन में घर बैठे ही वजन होगा कम

Mon, 18 Mar 2019 08:54 AM IST
Asif Iqbal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajwain - फोटो : file photo
आज मोटापे और बढ़ते वजन से हर तीसरा शख्श जूझ रहा है। वजन कम करने को लेकर कोई डाइटिंग तो कोई जिम और एक्सरसाइज का सहारा ले रहा है। जिम जाकर एक्सरसाइज करके और कड़ी डाइटिंग करके थक हार चुके हैं तो चलिए हम आपकी थोड़ी परेशानी कम कर देते हैं। आइए जानते हैं होममेड ड्रिंक के बारे में जो महीनेभर में आपकी कमर कम कर देगी।
विज्ञापन

2 of 6
weight loss
आपने खाने में कई बार अजवाइन का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आप तेजी से वजन भी कर सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन का पानी कब्ज, पेट में गैस, डायबिटीज, अस्थमा में भी आराम मिलता है। आगे की स्लाइड में जानिए वजन कम करने के लिए अजवाइन का पानी बनाने का तरीका...

विज्ञापन

3 of 6
ajwain water
25 ग्राम अजवाइन को रातभर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी को छान कर पी लें। ध्यान रखें यह पानी आपको खाली पेट पीना है। आप चाहे तो इस पानी में एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

4 of 6
jeera drink
अजवाइन के पानी को 15-20 दिनों तक पीएं। इसे पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है। अगर आपसे यह पानी नहीं पिया जाता तो आप रोजाना खाली पेट एक चम्मच अजवाइन का सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 6
stomach pain woman - फोटो : Social Media
पेट खराब होने पर
पेट खराब में भी अजवाइन फायदेमंद साबित होती है। अजवाइन को चबाने के बाद उसके ऊपर गर्म पानी पिए। इसके साथ आप काला नमक भी मिला सकती हैं ऐसा करने पर पेट में अगर कीड़े हैं तो निकल जाएंगे या फिर पेट में दर्द हो रहा है तो वो कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनार
खत्म करती है मसूड़ों की सूजन
अजवाइन के तेल की बूंदे मसूड़ों में सूजन को कम करती है। अगर आपके मसूड़ों में सूजन है तो पानी गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालकर उससे कुल्ला करें ऐसा करने पर सूजन कम होती है और आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें