सर्दी के मौसम अदरक का इस्तेमाल बढ़ जाता है। दरअसल अदरक में जी औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी खांसी जैसी बीमारी हो जाती है। इसे दूर करने के लिए घरेलू उपचार में लोग अदरक का इस्तेमाल करते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो सर्दी में कई बीमारियों से हमें बचाते हैं। इनके अलावा अदरक बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करता है। ऐसे में सर्दी में अदरक जरुर खाएं। हालांकि अदरक का स्वाद कड़वा होता है। उसे कच्चा खाना मुश्किल होता है। ऐसे में सर्दी के दिनों में अदरक की ऐसी रेसिपी बनाएं सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही खाने में स्वादिष्ट भी हो। आज हम आपको सर्दी स्पेशल डिश अदरक की बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। खांसी जुकाम होने पर बच्चे भी ऐसे स्वाद लेकर खाएंगे। ये रही अदरक की बर्फी की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
अदरक की बर्फी
- फोटो : Pixabay
अदरक की बर्फी बनाने की सामग्री
200 ग्राम अदरक, डेढ़ कप चीनी, दो बड़े चम्मच घी, एक कप दूध और हरी इलायची ।
विज्ञापन
3 of 5
अदरक की बर्फी
- फोटो : pixabay
अदरक की बर्फी बनाने का तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले अदरक को धोकर छील लें और मोटा मोटा काट लें।
स्टेप 2- टुकड़ों में कटी अदरक को मिक्सर जार में डालें और एक कप दूध या पानी मिला लें।
स्टेप 3- अब अदरक को बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि रेशेदार अदरक का ही इस्तेमाल करें।
4 of 5
अदरक की बर्फी
- फोटो : Istock
स्टेप 4- फिर मध्यम आंच पर पैन को एक चम्मच घी डालकर गर्म करें।
स्टेप 5- जब घी गर्म हो जाए तो उसमें पीसी हुए अदरक का पेस्ट डाल दें।
स्टेप 6- पेस्ट को चलाते रहें। करीब 5 मिनट में अदरक का पेस्ट गाढ़ा होने लगेगा।
स्टेप 7- जब पेस्ट गाढ़ा होने लगे तो डेढ़ कप चीनी मिला लें। फिर से अदरक पेस्ट को चलाते रहें।